6, 6, 6, 6, 6, 6, 6... Vaibhav Sooryavanshi ने 10 गेंदों में ठोकी तूफानी फिफ्टी, लगाए लंबे-लंबे छक्के, पारी का VIDEO वायरल

Published - 27 May 2026, 12:34 AM | Updated - 27 May 2026, 12:45 AM

VAIBHAV SOORYAVANSHI

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी और आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए तहलका मचाने वाले बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने एक बार फिर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है।

सोशल मीडिया पर उनका एक बेहद विस्फोटक बल्लेबाजी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वैभव ने इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज कप्तान केविन पीटरसन के एक खास शो में सिर्फ 10 गेंदों पर ही अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। उन्होंने मैदान के चारों तरफ लंबे-लंबे छक्के जड़े।

केविन पीटरसन के खास चैलेंज में Vaibhav Sooryavanshi का धमाका

VAIBHAV SOORYANSHI

आईपीएल 2026 में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से बड़े-बड़े गेंदबाजों के होश उड़ाने वाले वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अब केविन पीटरसन के क्रिकेट शो 'The Switch' में अपनी ताकत दिखाई है।

केविन पीटरसन ने इस 15 साल के युवा बल्लेबाज को एक बड़ा चैलेंज दिया था। उन्होंने वैभव को 50 गेंदों पर 100 रन यानी शतक बनाने की चुनौती दी थी।

इसके साथ ही एक कठिन शर्त भी रखी गई थी कि हर गेंद के बाद गेंद की रफ्तार 1 मील प्रति घंटा बढ़ा दी जाएगी। लेकिन वैभव के लिए यह चैलेंज बेहद आसान साबित हुआ और उन्होंने आते ही पहली ही गेंद पर शानदार छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए।

इन 4 खिलाड़ियों को IPL 2027 से पहले ज़रूर रिलीज़ करेंगी प्रीति जिंटा, अब नहीं उठाएंगी इनका खर्चा-पानी

मात्र 10 गेंदों में ठोक दिया अर्धशतक

इस अनोखे और मुश्किल चैलेंज के दौरान वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का बल्ला आग उगल रहा था। उन्होंने मैदान पर आते ही छक्कों की बरसात कर दी। वैभव ने केवल 10 गेंदों का सामना किया और अपनी तूफानी फिफ्टी पूरी कर ली।

इस आतिशी पारी के दौरान उन्होंने अपनी 10 गेंदों में 53 रन बनाए, जिसमें 8 शानदार छक्के और 1 चौका शामिल था। वैभव की इस खतरनाक बल्लेबाजी को देखकर खुद केविन पीटरसन और उनकी पूरी टीम दंग रह गई।

जब वैभव बैटिंग कर रहे थे, तो फील्डर्स गेंद को बाउंड्री पार जाते हुए सिर्फ देख पा रहे थे। पीटरसन ने इस धमाकेदार पारी का वीडियो खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

चोट के चलते पाकिस्तान ODI सीरीज से बाहर हुए Mitchell Marsh, अब ये खिलाड़ी बना ऑस्ट्रेलिया का नया कप्तान

25 गेंदों में पूरा किया शतक

इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) यहीं नहीं रुके। उन्होंने केविन पीटरसन द्वारा दिए गए 50 गेंदों में 100 रन के चैलेंज को मात्र 25 गेंदों में ही पूरा कर लिया। पीटरसन के शो में श्रेयस अय्यर के बाद यह दूसरा सबसे तेज शतक है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस वैभव की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि वैभव आने वाले समय में टी20 क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड्स को आसानी से तोड़ देंगे।

आईपीएल 2026 में भी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव ने इस सीजन में 50 से अधिक छक्के लगाए हैं और वह कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं। उनका यह वीडियो हर जगह छाया हुआ है।

Tagged:

kevin pietersen Vaibhav Sooryavanshi
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

वैभव सूर्यवंशी

31 मई
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com