इन 4 खिलाड़ियों को IPL 2027 से पहले ज़रूर रिलीज़ करेंगी प्रीति जिंटा, अब नहीं उठाएंगी इनका खर्चा-पानी

Published - 26 May 2026, 06:36 PM | Updated - 26 May 2026, 06:47 PM

IPL 2027

आईपीएल 2027 (IPL 2027) से पहले इस सीजन लीग स्टेज से बाहर हुई सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीम में बदलाव लाने की तैयारी में हैं ताकि अगले सीजन वे टूर्नामेंट में दमदार वापसी कर ट्रॉफी की हकदार बन सकें।

पंजाब किंग्स इस सीजन अपने पहले 6 मैचों में लगातार जीत दर्ज करने के बाद अगले 6 मुकाबलों में जीत दर्ज करने में नाकाम रही थी जिसकी वजह से उसे आईपीएल 2026 के लीग स्टेज से बाहर होना पड़ा था। खबर आ रही है कि मालकिन प्रीति जिंटा IPL 2027 में पंजाब किंग्स के इन चार खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती हैं।

शशांक सिंह IPL 2027 से पहले होंगे रिलीज़

Arshdeep Singh

19 दिसंबर 2023 को पंजाब किंग्स ने शशांक सिंह को अपनी स्क्वाड में आईपीएल 2024 के लिए शामिल किया था। उस वक्त पता चला था कि टीम नीलामी में किसी और खिलाड़ी को लेना चाहती थी लेकिन इन्हें ले लिया गया।

इसके बाद पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए शशांक सिंह ने शानदार बल्लेबाजी दिखाई थी और ऑक्शन टीम के अंदाज को गलत साबित करते हुए खुद को सही साबित किया और मैनेजमेंट को पछतावा करने का मौका नहीं दिया था।

अगर इस सीजन के आंकड़ों पर एक नज़र डाली जाए तो पंजाब किंग्स की हार की मुख्य वजह खराब फील्डिंग रही है। शशांक सिंह ने इस सीजन कई कैच छोड़े, साथ ही काफी मिसफील्ड भी की थी। इस वजह से प्रीति जिंटा IPL 2027 में इन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकती हैं।

इन 4 खिलाड़ियों ने खेल लिया अपना अंतिम IPL मैच, अब कभी नहीं बन पाएंगे इस लीग का हिस्सा, आगे होंगे सिर्फ अनसोल्ड

अर्शदीप सिंह ने इस साल सबसे ज्यादा रन लुटाए

टीम इंडिया के स्टार पेसर और बाएं हाथ के गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इस साल गेंदबाजी करते हुए 14 मैचों में 541 रन लुटाए। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 10 से भी ज्यादा का रहा था।

अर्शदीप ने विकेट तो जरूर निकाले लेकिन वे इतने महंगे साबित हुए कि टीम भी कई बार विशाल स्कोर करने के बाद लक्ष्य को डिफेंड नहीं कर पाई। उनका यह पहला सीजन नहीं था बल्कि लगातार तीसरा सीजन था जिसमें उन्होंने 500 से ज्यादा रन लुटाए।

इस वजह से खबर आ रही है कि अर्शदीप को अगले साल प्रीति जिंटा किसी भी सूरत में नहीं रखना चाहेंगी। आपको बता दें इस साल श्रेयस अय्यर को भी कई बार मैच के दौरान अर्शदीप को समझाते हुए देखा गया था। ज्यादा रन देने के अलावा वाइड फेंकना भी इस गेंदबाज की सबसे बड़ी समस्या रहा है।

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका! 309 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान

जेवियर बार्टलेट और यश ठाकुर भी होंगे बाहर

आईपीएल 2027 (IPL 2027) से पहले पंजाब किंग्स के दाएं हाथ के गेंदबाज जेवियर बार्टलेट भी टीम से बाहर हो सकते हैं। पंजाब ने ऑस्ट्रेलिया के इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को अपने खेमे में इसलिए शामिल किया था कि वे नई गेंद से टीम को विकेट निकालकर दें,

लेकिन वे ऐसा करने में ज्यादा हद तक सफल नहीं हो सके, हालांकि थोड़े महंगे साबित जरूर हुए। जिसकी वजह से फ्रेंचाइजी मालकिन प्रीति जिंटा इन्हें रिप्लेस कर किसी और खिलाड़ी पर दांव खेल सकती हैं।

इसके अलावा भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी यश ठाकुर भी कुछ मैच खेले जिसमें वे महंगे साबित हुए, जिसके बाद प्रीति जिंटा की नजर यश पर भी होगी ताकि IPL 2027 में किसी नए टैलेंट को उनकी जगह पर लाया जा सके।

Tagged:

Arshdeep Singh preity zinta Shashank Singh IPL 2027
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

आरसीबी और गुजरात टाइटंस

संजू सैमसन
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com