क्रिकेट जगत को बड़ा झटका! 309 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान
Published - 26 May 2026, 02:48 PM | Updated - 26 May 2026, 02:49 PM
Table of Contents
Australian Player: टी20 विश्व कप 2026 से पहले दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 125 T20I मैच खेले हैं. लेकिन अब आईसीसी टूर्नामेंट से अचानक उनके रिटायरमेंट का ऐलान सुनकर फैंस भी हैरान हैं.
क्योंकि दिग्गज प्लेयर (Australian Player) की गिनती दुनिया के खतरनाक गेंदबाजों में होती थी. चलिए तो जानते हैं कौन यह धाकड़ खिलाड़ी जो लेने जा रही है क्रिकेटे से रिटायरमेंट.
Australian Player ने की संन्यास की घोषणा

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन शट (Australian Player) ने महिला टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले संन्यास का ऐलान किया है. वह आखिरी बार मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप में उतरेगी. उन्होंने स्वीकार किया है कि क्रिकेट का शेड्यूल काफी बिजी है. जिस वजह से वह टी20 क्रिकेट से ब्रेक लेना चाहती है. मेगन ने कहा,
“मैं बहुत ज्यादा प्लानिंग करने वाली इंसान नहीं हूं. मुझे हालात के हिसाब से चलना पसंद है, लेकिन जिस तरह से वर्ल्ड कप इतनी जल्दी-जल्दी होते हैं, उनके बीच में भी लगातार मैच होते रहते हैं, तो हमेशा कोई न कोई लक्ष्य सामने रहता है. आखिरकार, आपको कोई न कोई फैसला लेना ही पड़ता है"
Megan Schutt ने आगे क्या कहा?
मेगन शट (Australian Player) ने आगे कहा, " मुझे नहीं लगता में आगे किसी आईसीसी टूर्नामेंट में खेल पाऊंगी. अब टीम की कमान अगली पीढ़ी के हाथों में सौंपने का वक्त है. मैं ऐसी इंसान नहीं बनाना चाहतूं हो जो वक्त से ज्यादा टीम में बनी रहे और बिना मतलब के अपनी वजह से टीम को पीछे धकेले.
मैं शारीरिक रूप से फिट हूं और टीम के साथ खेल सकती हूं. लेकिन अब युवा खिलाड़ियों की टीम में जरूरत है. और अब एक ऐसी युवा खिलाड़ी मिल गई है जो मेरी तरह ही प्रदर्शन करती है.
Phil Salt पहला क्वालीफायर खेलेंगे या नहीं? कप्तान Rajat Patidar ने तोड़ी चुप्पी, राज से उठाया पर्दा
मेगन शट का करियर
मेगन शट के करियर की बात करें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 4 टेस्ट, 111 वनडे और 125 टी20 मैच खेले हैं. megan schutt ने ऑस्ट्रेलिया के लिए ODI में 24.2 की औसत और 4.30 की इकॉनमी से 148 विकेट चटकाए हैं. जबकि, T20I में 124 पारियों में 17.8 की एवरेज और 6.40 की इकॉनमी से 152 विकेट लिए हैं.
वहीं, ऑस्टेलियाई टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरूआत 13 जून से मैनचेस्टर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ करेगी. जबकि, टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 31 मई से तीन अभ्यास मैच खेलेगी. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया का सामना इंग्लैंड और वेस्टइंडीज से वार्म अप मैचों में होगा.
महिला T20 विश्व कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
सोफी मोलिनक्स (कप्तान), एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, निकोला कैरी, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहम
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर