Phil Salt पहला क्वालीफायर खेलेंगे या नहीं? कप्तान Rajat Patidar ने तोड़ी चुप्पी, राज से उठाया पर्दा

Published - 26 May 2026, 01:25 PM | Updated - 26 May 2026, 02:00 PM

Phil Salt

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज फिल साल्ट (Phil Salt) इंजरी के चलते पिछले कुछ मुकाबलों से बाहर चल रहे हैं. टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में चोट के कारण उन्हें घर वापिस लौटना पड़ा था, जिसके बाद टीम प्रबंधन उनके ही हमवतन खिलाड़ी जेकब बेथल को ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी.

लेकिन तब से ही आरसीबी के फैंस फिल साल्ट (Phil Salt) के टीम में फिर से शामिल होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. वहीं, अब कप्तान रजत पाटीदार ने उनकी वापसी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने बताया है कि क्या वह क्वालीफायर मैच का हिस्सा बन पाएंगें या नहीं?

Phil Salt पहला क्वालीफायर खेलेंगे या नहीं?

Phil Salt

दरअसल, 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में फील्डिंग करते समय फिल साल्ट के बाएं हाथ की उंगली में चोट लगी थी, जिसके इलाज के लिए उन्हें इंग्लैंड जाना पड़ा. उनकी गैरमौजूदगी में जेकब बेथल और वेंकटेश अय्यर ने विराट कोहली के साथ ओपनर की भूमिका निभाई.

लेकिन अब फैंस के दिल में ये सवाल उठ रहा है कि क्या फिल साल्ट (Phil Salt) गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले जाने वाले क्वालीफायर-1 का हिस्सा होंगे या नहीं? जिसका जवाब कप्तान रजत पाटीदार ने दिया है.

Punjab Kings छोड़ेंगे Arshdeep Singh, BIO से हटाया नाम, डिलीट किये टीम के सभी पोस्ट, अब ये नई टीम करेंगे ज्वाइन

रजत पाटीदार ने दिया जवाब

क्वालीफायर-1 से पहले आयोजित हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब रजत पाटीदार से सवाल किया गया कि मैच में विराट कोहली के साथ वेंकटेश अय्यर और फिल सॉल्ट में से ओपनिंग कौन करेगा तो इसका जवाब दिया कि इसको लेकर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. उन्होंने बताया,

“साल्ट पूरी तरह फिट हैं. डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं. उन्होंने कुछ अभ्यास सत्रों में भाग लिया है, लेकिन हमने अभी तक अपनी प्लेइंग इलेवन तय नहीं की है. हम विकेट का जायजा लेकर फैसला करेंगे.”

Phil Salt की बल्लेबाजी ने किया था प्रभावित

इंजर्ड होकर घर लौटने से पहले फिल साल्ट (Phil Salt) ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को काफी प्रभावित किया था. 6 मुकाबलों में उन्होंने 168.33 के स्ट्राइक रेट और 33.66 की औसत से 202 रन बनाए थे, जिसमें 2 अर्धशतक और 11 छक्के शामिल हैं. प्लेऑफ में वापसी आरसीबी के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है.

उनके पास पावरप्ले में बेखौफ और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने की काबिलियत है. विराट कोहली के साथ मिलकर वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ टीम को शानदार शुरुआत दिला सकते हैं.

IPL 2026 की ड्रीम टीम का हुआ ऐलान, Vaibhav Sooryavanshi को भी मिली जगह, लेकिन कोहली-बुमराह बाहर

Tagged:

Rajat Patidar RCB vs GT Phil Salt IPL 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com