IPL 2026 की ड्रीम टीम का हुआ ऐलान, Vaibhav Sooryavanshi को भी मिली जगह, लेकिन कोहली-बुमराह बाहर
Published - 26 May 2026, 12:15 PM | Updated - 26 May 2026, 01:20 PM
Table of Contents
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के प्लेऑफ राउंड का आगाज हो चुका है. 26 मई को पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा, जबकि 27 मई को एलिमिनेटर मैच का आयोजन होगा. फिर 29 मई को दूसरा क्वालीफायर और 31 मई को अहमदाबाद का मैदान फाइनल मैच का गवाह बनेगा.
जहां टॉप-4 टीमें फाइनल के टिकट के लिए जमकर पसीना बहाने वाली है, वहीं दूसरी ओर आईपीएल 2026 (IPL 2026) की ड्रीम टीम की घोषणा हो गई है. इसमें वैभव सूर्यवंशी को जगह दी गई है, जबकि विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को बाहर होना पड़ा.
IPL 2026 के लिए हुआ ड्रीम टीम का ऐलान
आईपीएल 2026 प्लेऑफ के आगाज से पहले टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज एस बद्रीनाथ ने अपनी प्लेऑफ-12 चुनी है। इसमें उन्होंने कई स्टार खिलाड़ी को जगह दी, लेकिन विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को बाहर कर सबको हैरान कर दिया है.
उन्होंने वैभव सूर्यावंशी और शुभमन गिल को सलामी बल्लेबाज के तौर पर अंतिम एकादश में शामिल किया है. इन दोनो खिलाड़ियों का मौजूदा सीजन में प्रर्दशन शानदार रहा है. शुभमन गिल ने अब तक खेले गए 13 मुकाबलों में 616 रन बनाए हैं. जबकि वैभव सूर्यावंशी के बल्ले से 232 की स्ट्राइक रेट से 583 रन निकले.
इन खिलाड़ियों को मौका

तीसरे नंबर के लिए एस बद्रीनाथ ने ऑरेंज कैप होल्डर साई सुदर्शन का चयन किया है. सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन और आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को क्रमशः चौथे और पांचवें नंबर बल्लेबाजी के लिए जगह मिली है. क्रुणाल पंड्या, सुनील नरेन और राशिद खान को ऑलराउंडर के तौर पर मौका मिला.
ये तीनों खिलाड़ी बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी योगदान देंगें. पर्पल कैप होल्डर भुवनेश्वर कुमार के साथ जोफ्रा आर्चर और कागिसो रबाडा को एस बद्रीनाथ ने बतौर तेज गेंदबाज टीम में शामिल किया. सीएसके के अकील हुसैन को इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका मिली.
इस वजह ने नही मिली जसप्रीत बुमराह को जगह
गौरतलब यह है कि एस बद्रीनाथ ने IPL 2026 प्लेऑफ राउंड के लिए प्लेइंग 11 का चयन किया है. इसलिए उनकी इस अंतिम एकादश में सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी को ही जगह मिली है. यही कारण है कि एस बद्रीनाथ ने जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा समेत और भी कई धाकड़ खिलाड़ियों को नजरअंदाज किया है.
लेकिन उनका विराट कोहली को ड्रॉप कर देना सबसे ज्यादा चौंका देने वाला था. दरअसल, तीसरे नंबर पर साई सुर्दशन को मौका देने की वजह से उन्हें किंग कोहली को बाहर किया. गुजरात टाइटंस का ये खिलाड़ी 14 मैच में 638 रन बनाकर ऑरेंज कैप का मालिक है.
IPL 2026 के लिए खास प्लेइंग-XI
वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स), शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस), साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस), हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद), रजत पाटीदार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), क्रुणाल पंड्या (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), सुनील नरेन (कोलकाता नाइट राइडर्स), भुवनेश्वर कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), जोफ्रा आर्चर (राजस्थान रॉयल्स), कागिसो रबाडा (गुजरात टाइटंस), प्रिंस यादव/कार्तिक त्यागी(कोलकाता नाइट राइडर्स)
इम्पैक्ट सब: अकील हुसैन (सनराइजर्स हैदराबाद)।
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर