SRH Playing XI: शिवांग कुमार OUT, तो ये स्टार खिलाड़ी IN, एलिमिनेटर मुकाबले के लिए SRH की अंतिम-11 कुछ ऐसी

Published - 26 May 2026, 10:49 AM

SRH Playing XI

SRH Playing XI: आईपीएल 2026 का दूसरा एलिमिनेटर 27 मई बुधवार, 2026 को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बी खेला जाएगा. दोनों टीमों की टक्कर नया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया चंडीगढ़ में होगी. लेकिन इस हाई वोल्टेज मैच से पहले SRH ने अपनी प्लेइंग XI (SRH Playing XI) में बदलाव करने का फैसला किया है.

कप्तान और मैनेजमेंट इस बार शिवांग कुमार को बाहर का रास्ता दिखाने वाले हैं, उनकी जगह 23 साल के खिलाड़ी को राजस्थान के खिलाफ टीम में शामिल कर सकते हैं.

SRH Playing XI: शिवांग कुमार OUT, तो इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

SRH Playing XI

SRH ने अपने पिछले मुकाबले में RCB के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया था और जीत में सभी खिलाड़ियों का योगदान रहा था. ऐसे में एलिमिनेटर जैसे बड़े मुकाबले के लिए कप्तान पैट कमिंस विनिंग कॉम्बिनेशन को ज्यादा नहीं छेड़ना नहीं चाहेंगे और RCB के खिलाफ जो टीम उतरी थी लगभग इस मुकाबले में भी उसी टीम के साथ जाना चाहेंगे.

हालांकि पिछले मुकाबले में शिवांग कुमार नाम के स्पिनर अपने 2 ओवर में 32 रन खर्च कर बैठे थे. ऐसे में उनकी जगह अब कप्तान हर्ष दुबे की वापसी करवा सकते हैं. इसके अलावा फिलहाल टीम में कोई चेंज्स होता हुआ नहीं दिख रहा है.

SRH Playing XI: कैसा है ओपनिंग और मिडिल ऑर्डर?

राजस्थान रॉयल्स (SRH Playing XI) के खिलाफ ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करेंगे. दोनों ही खिलाड़ी टीम को मजबूत शुरूआत दिलाने में माहिर हैं. ट्रेविस और अभिषेक आक्रामक शैली की लिए मशहूर हैं, और तेजी से रन बनाने में सक्षम हैं. तीसरे नंबर पर बल्लेबाज विकेटकीपर ईशान किशन होंगे.

मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन और सलिल अरोड़ा जैसे भरोसेमंद बल्लेबाज मौजूद हैं, जो किसी भी स्थिति में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं. खासकर अनुभवी क्लासेन अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से हारा हुआ मैच भी जीता सकते हैं.

गेंदबाजी में कौन-कौन?

ऑलराउंडर विभाग में आर स्मरण और नितीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ी टीम मोर्चा संभालेंगे. दोनों खिलाड़ी बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने में सक्षम हैं, जिससे टीम की ताकत और ज्यादा बढ़ जाती है.

गेंदबाजी की बात करें तो पैट कमिंस टीम के कप्तान के रूप में तेज गेंदबाजी का नेतृत्व करेंगे. उनके साथ हर्ष दुबे, साकिब हुसैन और ईशान मलिंगा जैसे युवा गेंदबाज भी शामिल हैं, जो किसी भी विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को रन बनाने से रोक सकते हैं.

वहीं, टीम के इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में हर्षल पटेल मैदान पर उतारे जा सकते हैं. कुल मिलाकर SRH की यह प्लेइंग इलेवन संतुलित और मजबूत नजर आती है, जिसमें हर वो खिलाड़ी शामिल है जो टीम को जिताने का दम रखता है.

मुंबई इंडियंस से ट्रेड होकर CSK में जाएंगे Hardik Pandya! खुद किया ऐसा पोस्ट जिससे मचा हडकंप

राजस्थान के खिलाफ हैदराबाद की संभावित प्लेइंग XI

SRH Playing XI: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन

इम्पैक्ट प्लेयर- हर्षल पटेल

SRH vs RR Eliminator LIVE: ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल, कौन सा चैनल, कौन सा ऐप? जानें पूरी जानकारी

Tagged:

SRH vs RR SRH PLAYING XI IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com