IPL 2026 के प्रदर्शन से तय हो गई ओलंपिक जाने वाली Team India, अब यही 15 खिलाड़ी गोल्ड मेडल लाने जाएंगे अमेरिका
Published - 25 May 2026, 04:15 PM | Updated - 25 May 2026, 04:24 PM
Table of Contents
Team India: आईपीएल 2026 का सीजन कई खिलाड़ियों की किस्मत तय करने वाला ही नहीं रहा है. बल्कि, भारतीय क्रिकेट के भविष्य की दिशा तय करने में भी काफी मदद मिली है. इस सीजन में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा.
जिस कारण बीसीसीआई को 2028 ओलंपिक के लिए संभावित 15 सदस्यीय टीम इंडिया (Team India) का खाका तैयार करने में काफी मदद मिली. बता दें कि इस बार ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी हो रही है, और भारत गोल्ड मेडल जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.
Team India: श्रेयस अय्यर को मिल सकती है कप्तानी

2028 ओलंपिक के लिए संभावित 15 सदस्यीय टीम (Team India) की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी जा सकती है, जिन्होंने आईपीएल में अपनी कप्तानी और निरंतर रन बनाने की सक्षमा से खुद को साबित किया है. वहीं, विकेटकीपर की भूमिका में संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे भरोसेमंद खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जा सकता है.
युवा खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
बल्लेबाजी क्रम में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है, जो कि आक्रामक अंदाज के लिए पहचाने जाते हैं. वहीं, रजत पाटीदार और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी मिडिल ऑर्डर को मजबूती और संतुलन प्रदान करेंगे.
दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल 2026 में अच्छा कर रहे हैं, जिस कारण चयनकर्ताओं की नजर में चढ़ें हुए हैं.
ऑलराउंडर्स और गेंदबाज में किसे-किसे मिलेगा मौका?
ऑलराउंडर की भूमिका में हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल टीम के सबसे अहम हथियार साबित हो सकते है. यह सभी खिलाड़ी रन बनाने के साथ गेंद से भी मैच का रूख पलट सकते हैं.
गेंदबाजी आक्रमण की बात करें तो वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्द कृष्णा जैसे तेज गेंदबाज टीम के लिए तुरूप का इक्का होंगे. यह गेंबाज डेथ ओवर्स में अपनी सटीक यॉर्कर और विविधता से विपक्षी टीम को रन बनाने से रोक सकते हैं.
कुल मिलाकर, आईपीएल 2026 से चयनकर्ता एक 15 सदस्यीय संतुलित और मजबूत टीम का चयन कर सकते हैं. जो 2028 ओलंपिक में गोल्ड में भारत (Team India) का मेडल जीतने का सपना साकार कर सकती है.
Vaibhav Suryavanshi ने मचाया गदर! 25 बॉल पर ठोंकी सेंचुरी, जानें कब और कहाँ बना डाला ये महारिकॉर्ड
ओलंपिक 2028 के लिए भारत की 15 सदस्यीय संभावित टीम
श्रेयस अय्यर(कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), रजत पाटीदार, वाशिंगटन सुंदर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्द कृष्णा
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर