Axar Patel : आईपीएल 2026 अब अपने सबसे रोमांचक चरण में पहुंच चुका है, जहां चार टीमें खिताब की दौड़ में बची हुई हैं। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रहे हैं।
26 मई को पहले क्वालिफायर में आरसीबी और गुजरात की भिड़ंत होगी, जबकि 27 मई को एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान आमने-सामने होंगे।
इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) का एक बयान चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें उन्होंने आईपीएल 2026 की सबसे मजबूत टीम का नाम बताया।
आरसीबी को छोड़ Axar Patel ने इस टीम को बताया सबसे खतरनाक
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद पोस्ट मैच इंटरव्यू में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) से पूछा गया कि उन्हें प्लेऑफ में सबसे मजबूत टीम कौन सी दिखाई दे रही है।
कई लोगों को उम्मीद थी कि वह डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी या गुजरात टाइटंस का नाम लेंगे, लेकिन उनका जवाब अलग था।
अक्षर पटेल (Axar Patel) ने सनराइजर्स हैदराबाद को इस सीजन की सबसे मजबूत टीम बताया। उन्होंने कहा कि जब टीम के शुरुआती तीन बल्लेबाज लय में होते हैं, तब विपक्षी टीम के लिए उन्हें रोकना बेहद मुश्किल हो जाता है।
उनके इस बयान ने फैंस को चौंका दिया क्योंकि आरसीबी पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन करती रही है और खिताब बचाने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
बल्लेबाजी बनी SRH की सबसे बड़ी ताकत
सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन में लीग चरण में 18 अंक हासिल करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई। टीम ने 14 मुकाबलों में 9 जीत दर्ज की, हालांकि नेट रन रेट आरसीबी और गुजरात से कम रहने के कारण उन्हें तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
टीम की सबसे बड़ी ताकत उसकी बल्लेबाजी रही है। हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने इस सीजन में 500 से अधिक रन बनाए हैं। इन तीनों खिलाड़ियों ने लगातार टीम को मजबूत शुरुआत और बड़े स्कोर देने में अहम भूमिका निभाई है।
खास बात यह रही कि आरसीबी के खिलाफ आखिरी लीग मैच में तीनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया था और टीम को 55 रन की बड़ी जीत दिलाई थी। इसी प्रदर्शन ने सनराइजर्स को नॉकआउट मुकाबलों से पहले अतिरिक्त आत्मविश्वास दिया है।
गेंदबाजी विभाग भी बना हैदराबाद की ताकत
केवल बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि हैदराबाद की गेंदबाजी भी इस सीजन में प्रभावशाली रही है। कप्तान पैट कमिंस ने गेंद से टीम की अगुवाई शानदार तरीके से की है। उनके अलावा ईशान मलिंगा और युवा तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने भी प्रभावित किया है।
साकिब हुसैन का प्रदर्शन इस सीजन में खास चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर के पहले 10 मुकाबलों में लगातार विकेट हासिल किए हैं, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। ऐसे में प्लेऑफ मुकाबलों में भी हैदराबाद को अपने गेंदबाजों से काफी उम्मीदें होंगी।
अब देखना दिलचस्प होगा कि अक्षर पटेल (Axar Patel) की भविष्यवाणी कितनी सही साबित होती है और क्या सनराइजर्स हैदराबाद वाकई इस सीजन की ट्रॉफी जीतने में सफल होती है।