IPL 2026 प्लेऑफ़ में पहुंची सभी चारों फ्रेंचाइजियों की अपडेटेड टीम का हुआ ऐलान, देखें खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
Table of Contents
IPL 2026 का लीग चरण अब खत्म हो चुका है और टूर्नामेंट अपने सबसे रोमांचक पड़ाव यानी प्लेऑफ में प्रवेश कर चुका है। पूरे सीजन के दौरान कई टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन आखिरकार चार टीमों ने शानदार प्रदर्शन के दम पर अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली है।
इस बार प्लेऑफ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने जगह बनाई है। प्लेऑफ का आगाज़ 26 मई से होगा , जबकि फाइनल मुक़ाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
अब फैंस की नजरें उन अपडेटेड स्क्वॉड्स पर हैं जिनके दम पर ये टीमें खिताब जीतने की दौड़ में उतरेंगी। आइए जानते हैं प्लेऑफ में पहुंची सभी चारों फ्रेंचाइजियों की पूरी अपडेटेड टीम और खिलाड़ियों की लिस्ट पर।
IPL 2026 में आरसीबी का प्रदर्शन , प्लेऑफ से पहले यह खिलाड़ी हुआ बाहर
रजत पाटीदार की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के लीग चरण में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने 14 मुकाबलों में 9 जीत और 5 हार के साथ 18 अंक हासिल किए और नेट रन रेट +0.783 का रहा। टीम ने अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ में प्रवेश किया। अब आरसीबी का मुकाबला 26 मई को धर्मशाला में गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालिफायर-1 में होगा।
प्लेऑफ से पहले आरसीबी को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के युवा ओपनर जैकब बेथेल चोट के कारण प्लेऑफ के मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। ऐसे में प्लेऑफ जैसे अहम मैचों में अब टीम को उनकी जगह नए संयोजन के साथ उतरना पड़ सकता है।
पिछले सीजन यानी आईपीएल 2025 में खिताब जीतने वाली आरसीबी इस बार लगातार दूसरी ट्रॉफी अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने पूरे सीजन संतुलित प्रदर्शन किया है और अब उनकी नजरें दूसरी आईपीएल ट्रॉफी पर टिकी हुई हैं।
गुजरात टाइटंस ने हासिल किया दूसरा स्थान
शुभमन गिल की अगुवाई में गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन किया और पूरे सीजन दमदार खेल दिखाया। टीम ने 14 मुकाबलों में 9 जीत और 5 हार के साथ 18 अंक हासिल किए, जबकि उनका नेट रन रेट +0.695 रहा, जिसके चलते टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही।
अब गुजरात टाइटंस का सामना 26 मई को धर्मशाला में खेले जाने वाले क्वालिफायर-1 में डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी से होगा। गुजरात की टीम आईपीएल 2022 में खिताब अपने नाम कर चुकी है और अब उनकी नजरें दूसरी ट्रॉफी जीतने पर टिकी होंगी।
तीसरे और चौथे स्थान पर रही SRH-RR, अब एलिमिनेटर में होगी भिड़ंत
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने भी IPL 2026 के लीग चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की। सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 मुकाबलों में 9 जीत और 5 हार के साथ 18 अंक हासिल किए और बेहतर प्रदर्शन के दम पर तीसरे स्थान पर रही, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 14 मैचों में 8 जीत और 6 हार के साथ 16 अंक जुटाकर चौथा स्थान हासिल किया।
अब दोनों टीमों के बीच 27 मई को न्यू चंडीगढ़ में एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा, जहां हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी और जीतने वाली टीम फाइनल की दौड़ में बनी रहेगी और उसका सामना क्वालीफ़ायर 2 में क्वालीफ़ायर 1 हारने वाली टीम से होगा जो 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में होगा।
सनराइजर्स हैदराबाद ने साल 2016 में आईपीएल खिताब जीता था, जबकि राजस्थान रॉयल्स 2008 के पहले आईपीएल संस्करण की चैंपियन टीम रही है। ऐसे में दोनों टीमों की नजरें अब अपने दूसरे आईपीएल खिताब पर टिकी होंगी।
आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंची टीम का स्क्वॉड इस प्रकार हैं :
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) : रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, जॉर्डन कॉक्स, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चौहान, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, नुवान तुषारा, सुयश शर्मा, रसिख डार, जैकब डफी, अभिनंदन सिंह।
गुजरात टाइटंस (GT) : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, निशांत सिंधु, अर्शद खान, जेसन होल्डर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, गुरनूर बरार, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, ल्यूक वुड, अशोक शर्मा।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) : पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, कामिंडु मेंडिस, लियाम लिविंगस्टोन, जैक एडवर्ड्स, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, शिवम मावी, हर्ष दुबे, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा।
राजस्थान रॉयल्स (RR) : रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, वैभव सूर्यवंशी, शुभम दुबे, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर, क्वेना मफाका, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा, बृजेश शर्मा।
Tagged:
RCB SRH cricket news IPL 2026 IPL 2026 Playoffs Schedule