Vaibhav Suryavanshi ने मचाया गदर! 25 बॉल पर ठोंकी सेंचुरी, जानें कब और कहाँ बना डाला ये महारिकॉर्ड
Published - 25 May 2026, 02:57 PM | Updated - 25 May 2026, 02:58 PM
Table of Contents
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की उम्र भले की छोटी है, लेकिन उनका बल्ला खूब बोलता है. वह किसी भी परिस्थिति में खड़े हो लेकिन रन बनाना नहीं भूलते हैं. अब तक वैभव के नाम का डंका दुनियाभर में बज चुके हैं. इसी बीच हाल ही में 15 साल के वैभव (Vaibhav Suryavanshi) ने सिर्फ 25 गेंदों में शतक ठोक दिया. उनका यह कारनामा देखकर बड़े-बड़े दिग्गज भी हैरान हैं.
Vaibhav Suryavanshi ने 25 गेंदों में ठोका शतक

केविन पीटरसन के यूट्यूब चैनल ‘द स्वीच’ का हाल ही में एक एपिसोड सामने आया है. 25 मई को आए इस वीडियो में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की बैटिंग का नाजरा एक बार फिर से फैंस को हैरान कर रहा है. दरअसल, केविन ने अपने एपिसोड में सिर्फ 50 गेंदों में शतक लगाने का चैलेंज रखा था. लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने इस चैलेंज को सिर्फ 25 गेंदों में ही खत्म कर दिया.
हालांकि, वैभव (Vaibhav Suryavanshi) पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकामयाब रहे,. श्रेयस अय्यर ने केविन पीटरसन के शो में सिर्फ 22 में ही हंड्रेड जड़ा था, जो कि उनके शो का अब तक सबसे तेज शतक था. वहीं, वैभव सिर्फ 3 गेंदों से अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ने में चूक गए.
यशस्वी जायसवाल ने 47 गेंदों में जड़ा शतक
पीटरसन के शो में सबसे तेज शतक जमाने वालों की बात करें तो श्रेयस अय्यर के बाद दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी दूसरे नंबर पर है. तीसरे नंबर पर निकोलस पूरन, जिन्होंने 28 गेंदों में शतक पूरा किया था.
चौथे नंबर पर दिग्गज खिलाड़ी एबी डीविलियर्स का नाम हैं, उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों में शतक लगाया था. वहीं, पांचवें स्थान पर यशस्वी जायसवाल हैं, उन्होंने 47 गेंदों में शतक पूरा किया था.
वैभव ने 50 ओवर में कूटे 353 रन
वहीं, इस दौरान केविन पीटरसन ने वैभव सूर्यवंशी ने कुछ मजेदार सवाल भी पूछे. सबसे पहले पीटरसन ने वैभव से पूछा, उन्हें पहले बल्लेबाजी करना पसंद है या रन चेज करना? इस पर वैभव ने कहा, उन्हें दोनों चीजें पंसद हैं. फिर पीटरसन ने अगला सवाल किया कि जब वह नाइनटीज में खेल रहे होते हैं, तो उनके दिमाग में क्या चल रहा होता है?
इस सवाल के जवाब में वैभव ने कहा वह बस अपने खेल पर फोकस करते हैं. अगला सवाल पीटरसन ने पूछा कि उन्होंने अपनी सबसे बड़ी पारी कब खेली थी? वैभव ने कहा डोमेस्टिक क्रिकेट में, जब उन्होंने 50 ओवर में अेकले 353 रनों की पारी खेली थी.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर