Yuvraj Singh का फूटा गुस्सा! IPL के 3 खिलाड़ियों को चप्पल मारने तक की कह दी बात, बोले “बहुत मजाक हो गया…”

Published - 25 May 2026, 01:08 PM | Updated - 25 May 2026, 01:53 PM

Yuvraj Singh

Yuvraj Singh: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने शुरूआत में ऐसा प्रदर्शन किया था कि सभी क्रिकेट एक्सपर्ट बोल रहे थे यही टीम इस सीजन की चैंपियन होगी, लेकिन 7 मैचों बाद इस टीम के प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई और प्रीति जिंटा की यह टीम लगातार 6 मुकाबले हार गई और अब पॉइंट्स टेबल में सिर्फ 15 अंकों के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई.

अपने खेल से ज्यादा पंजाब किंग्स के खिलाड़ी सोशल मीडिया में अपनी रील्स और कमेंट्स के लिए चर्चा में रहे थे. इनके इसी रवैये को लेकर कुछ ऐसा हुआ है कि युवराज सिंह (Yuvraj Singh) तक इन्हें चप्पल मारने की बात कह रहे हैं.

हरप्रीत बरार ने की SLOGGER और VLOGGER वाली तस्वीर पोस्ट

दरअसल पंजाब किंग्स के स्टार ऑलराउंड हरप्रीत बरार सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं. वह लगभग हर दिन अपने वीडियो और फोटो पोस्ट करते रहते हैं. इसी बीच इन्होंने एक ऐसी तस्वीर अपने सोशल मीडिया में पोस्ट कर दी, जो फैंस और किसी भी क्रिकेट एक्सपर्ट को नहीं भाई.

हरप्रीत बरार ने क्रिकेट की मर्यदा का उल्लंघन करते हुए अपनी टीम के साथी खिलाड़ी अर्शदीप सिंह और प्रियांस आर्य का मजाक उड़ाया. दरअसल जब यह ऑलराउंडर खिलाड़ी अपने दोनों टीम मेट्स के साथ बैठा था, तो इसने प्रियांस आर्य को SLOGGER बता दिया और अर्शदीप सिंह को VLOGGER बता डाला.

तस्वीर देख गुस्सा हुए Yuvraj Singh

हरप्रीत बरार का यह पोस्ट देख इन सभी खिलाड़ियों के मेंटोर कहे जाने वाले युवराज सिंह (Yuvraj Singh) काफी गुस्सा हो गए, उन्होंने तुरंत इस पर अपना रिएक्शन भी दिया और कमेन्ट करते हुए अपनी लोकल पंजाबी लेग्वेज में लिखा, लिखा कि- 'तुम सबको चप्पल मारने का टाइम आ गया है.'

दरअसल, सीजन के शुरूआत से ही पंजाब किंग्स के ड्रेसिंग रूम से हद से ज्यादा मजाक-मस्ती और अनुशासनहीनता की खबरें आ रही थी. इन सभी खबरों को युवराज सिंह (Yuvraj Singh) भी नोटिस कर रहे थे और अंततः उनका इन तीनों ही खिलाड़ियों पर गुस्सा फूट गया और उन्होंने सभी को चप्पल से मारने की बात तक कह डाली.

Yuvraj Singh

यह भी पढ़ें: नाम बड़े दर्शन छोटे साबित हुए ये 4 बड़े खिलाड़ी, 1-2 पारियों को छोड़ पूरे IPL सीजन हुए फ्लॉप साबित

सोशल मीडिया के हीरो, मैदान पर रहे जीरो

सोशल मीडिया पर भले ही अर्शदीप सिंह और हरप्रीत बरार का जलवा रहा हो, लेकिन मैदान पर यह दोनों ही खिलाड़ी फ्लॉप साबित हुए, वहीं प्रियांस आर्य भी कुछ मैचों में अच्छा करने के बाद फेल ही होते चले गए.

हरप्रीत बरार जहां 2 मैचों में सिर्फ 2 विकेट ही हासिल कर पाए. वहीं अर्शदीप सिंह 14 मैचों में 14 विकेट प्राप्त कर पाए थे, इस दौरान इनका इकॉनामी रेट 10.21 का बेहद खराब रहा, वहीं प्रियांस आर्य की बात करें तो, वह 13 मुकाबलों में 28 की औसत से 364 रन अपने नाम कर पाए.

यह भी पढ़ें: IPL प्लेऑफ से पहले क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सिर्फ 39 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेटर का हुआ निधन



Tagged:

yuvraj singh Priyansh Arya IPL 2026 ARSHDEEPSINGH
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

31 मई 2026 को

132
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com