IPL प्लेऑफ से पहले क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सिर्फ 39 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेटर का हुआ निधन
Published - 25 May 2026, 08:51 AM | Updated - 25 May 2026, 08:52 AM
IPL: आईपीएल 2026 का 19वां सीजन अब अपने अंतिम चरण में है. पहला क्वालीफायर मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात के बीच 26 मई को खेला जाएगा. जिसके लिए फैंस पहले से ही काफी उत्साहित हैं. लेकिन PLके इस हाईवोल्टेज मैच से पहले क्रिकेट जगत में मातम पसर गया है.
एक जाने-माने भारतीय क्रिकेटर का सिर्फ 39 की उम्र में हार्टअटैक पड़ने से निधन हो गया है. दिग्गज की अचानक मौत से सभी परेशान है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.
IPL प्लेऑफ से पहले दिग्गज खिलाड़ी का निधन

दरअसल, IPL प्लेऑफ से पहले 24 मई को भारतीय घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक टीम की तरफ से खेलने वाले पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय का निधन हो गया. सिर्फ 39 साल की उम्र में उन्होंने हार्ट अटैक की वजह से अचानक दुनिया को अलविदा कह दिया है.
रविवार के दिन वह थर्ड डिवीजन मैच में सैफायर सीसी की तरफ से खेल रहे थे. इस मैच में उन्होंने अपने चार ओवर डाले तो उसके बाद एसएल अक्षय को थोड़ा असहज महसूस हुई.
जिसके बाद वह तुंरत मैदान छोड़कर ड्रेसिंग रूम में चले गए. इसके बाद कुछ लोगों ने मिलकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया. लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी. डॉक्टरों ने जांच के बाद एसएल अक्षय को मृत घोषित किया.
कर्नाटक क्रिकेट संघ ने पोस्ट कर जताया दुख
कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने एसएल अक्षय के अचानक निधन पर दुख जाहिर करते हुए एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, अक्षय ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कर्नाटक के लिए काफी योगदान दिया है. रिटायमेंट के बाद भी उन्होंने कोच के रूप में सेवा देना जारी रखा. उन्होंने जूनियर लेवल पर युवा खिलाड़ियों को प्रतिभा को बेहतर करने में अपना अहम योगदान दिया.
वहीं, पूर्व भारतीय खिलाड़ी डोडा गणेश ने भी एसएल अक्षय के निधन पर खास पोस्ट किया है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट में पोस्ट करते हुए लिखा, "क्रिकेट जगत के लिए यह बेहद दुखद खबर है। SL अक्षय (39), जो एक तेज़ गेंदबाज़ थे और जिन्हें मैंने उनके U19 दिनों से ही बहुत करीब से देखा था, आज एक डिवीज़न मैच खेलते हुए गुज़र गए।
अपने दुख को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द ही नहीं हैं। एक मृदुभाषी इंसान, जिन्होंने 2011/12 में कर्नाटक के लिए खेला था और काफी सफलता भी हासिल की थी, अब हमारे बीच नहीं रहे। अक्षय, आपकी आत्मा को शांति मिले।"
IPL 2026 के प्लेऑफ की चारो टीम हुई फाइनल, जाने कब और कहां खेला जाना है क्वालीफायर मुकाबला
एसएल अक्षय का क्रिकेट करियर
एसएल अक्षय के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 6 मैच खेलते हुए 18 विकेट चटकाए हैं. जबकि, 6 लिस्ट-ए मैचों में उनके नाम 6 विकेट दर्ज है.
वहीं, 9 टी20 मैचों में एसएल अक्षय ने कुल 8 विकेट लेकर सनसनी मचाई है. इसके अलावा वह साल 2014-15 में वह उस स्क्वाड का हिस्सा भी रह चुके हैं, जब कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी जीती थी.
क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद भी उनमें खेल के प्रति इतना जुनून था कि कोच के रूप में खेलते रहे, और कर्नाटक की अंडर-19 टीम में कोचिंग की जिम्मेदारी को संभाला.
IPL 2026 का लीग फेज समाप्त, 26 मई से होगा क्वालीफायर, जाने Purple Cap की रेस में कौन 5 खिलाड़ी आगे
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर