IPL 2026 का लीग फेज समाप्त, 26 मई से होगा क्वालीफायर, जाने Purple Cap की रेस में कौन 5 खिलाड़ी आगे
Published - 25 May 2026, 03:08 AM | Updated - 25 May 2026, 03:21 AM
Purple Cap: IPL 2026 के लीग स्टेज के सभी 70 मैच आधिकारिक तौर पर समाप्त हो चुके हैं। इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ का टिकट कटाया है।
अब 26 मई से क्वालीफायर मुकाबलों के साथ नॉकआउट की जंग शुरू होने जा रही है। इस रोमांचक सफर के बीच गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ा सम्मान मानी जाने वाली पर्पल कैप (Purple Cap) की रेस भी बेहद दिलचस्प हो गई है, जिसमें शीर्ष 5 गेंदबाजों के बीच कांटे की टक्कर है।
भुवनेश्वर कुमार और कागिसो रबाडा में नंबर वन की जंग

इस सीजन में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है। पर्पल कैप (Purple Cap) की लिस्ट में इस समय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार सबसे आगे चल रहे हैं।
भुवनेश्वर कुमार ने लीग स्टेज के 14 मैचों में शानदार गेंदबाजी करते हुए 24 विकेट अपने नाम किए हैं। दिलचस्प बात यह है कि गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा भी भुवनेश्वर कुमार को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
रबाडा ने भी 14 मैचों में 24 विकेट चटकाए हैं, लेकिन बेहतर बॉलिंग एवरेज के कारण भुवनेश्वर फिलहाल नंबर वन की कुर्सी पर बने हुए हैं। प्लेऑफ के मैचों में इन दोनों के बीच यह जंग और भी मजेदार होने वाली है।
जोफ्रा आर्चर और अंशुल कंबोज भी रेस में शामिल
इस रेस में तीसरे और चौथे स्थान पर दो ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपनी रफ्तार और लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है। राजस्थान रॉयल्स के घातक तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने इस सीजन में कमाल की वापसी की है।
आर्चर ने लीग फेज के 14 मैचों में कुल 21 विकेट झटके हैं और वह तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के युवा भारतीय गेंदबाज अंशुल कंबोज ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है।
भले ही उनकी टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी, लेकिन कंबोज ने 14 मैचों में 21 विकेट लेकर पर्पल कैप (Purple Cap) की रेस में खुद को चौथे स्थान पर मजबूती से बनाए रखा है।
Purple Cap की रेस में राशिद खान ने टॉप-5 में
दुनिया के सबसे खतरनाक टी20 स्पिनरों में शुमार राशिद खान इस सूची में पांचवें स्थान पर काबिज हैं। गुजरात टाइटंस के इस मिस्ट्री स्पिनर ने मिडिल ओवर्स में अपनी टीम के लिए लगातार महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल की हैं।
राशिद खान ने लीग स्टेज के 14 मुकाबलों में बेहतरीन इकॉनमी रेट के साथ 19 विकेट चटकाए हैं। जिसकी वजह से वे पर्पल कैप (Purple Cap) की रेस में आगे निकलते हुए पांचवें पायदान पर पहुंच चुके हैं।
चूंकि गुजरात टाइटंस की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है, इसलिए राशिद खान के पास आगामी मैचों में अपने विकेटों की संख्या बढ़ाने और टॉप पर बैठे गेंदबाजों को पीछे छोड़ने का पूरा मौका होगा।
Tagged:
IPL 2026 PLAYOFF RACE IPL 2026 PURPLE CAP UPDATESऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर