Points Table Update: राजस्थान रॉयल्स की जीत के बाद पंजाब हुई बाहर, जाने कौन चार टीम प्लेऑफ के लिए हुई क्वालीफाई, पॉइंट्स टेबल हुआ अपडेट

Published - 25 May 2026, 01:30 AM | Updated - 25 May 2026, 01:56 AM

Rajasthan Royals

Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 का लीग स्टेज अब आधिकारिक रूप से समाप्त हो चुका है और प्लेऑफ की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। अंतिम मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है।

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की शानदार जीत और मजबूत प्रदर्शन की बदौलत प्लेऑफ की रेस बेहद रोमांचक हो गई। इस नतीजे के बाद पंजाब किंग्स समेत दो टीम टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। अब फैंस को इस सीजन की टॉप-4 टीमें मिल चुकी हैं जो खिताब के लिए भिड़ेंगी।

Rajasthan Royals ने किया प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई

POINTS TABLE

पॉइंट्स टेबल के ताजा आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने लीग स्टेज में शानदार खेल दिखाते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने इस सीजन में कुल 14 मैच खेले,

जिसमें से टीम को 8 मुकाबलों में जीत मिली और 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। 16 अंकों और +0.189 के नेट रन रेट (NRR) के साथ राजस्थान की टीम चौथे स्थान पर रहते हुए क्वालीफाई करने में सफल रही।

वहीं दूसरी ओर, पंजाब किंग्स की टीम 14 मैचों में 7 जीत, 6 हार और 1 बिना नतीजे वाले मैच के साथ केवल 15 अंक ही जुटा सकी और पांचवें स्थान पर रहकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।

इंजरी, आराम या कुछ और? जानें क्यों राजस्थान के खिलाफ Jasprit Bumrah ने नहीं खेला मैच, अब वजह आई सामने

ये चार टीमें खेलेंगी आईपीएल 2026 का प्लेऑफ

पॉइंट्स टेबल की अंतिम स्थिति पर नजर डालें तो इस बार प्लेऑफ की जंग बेहद कड़ी होने वाली है। टेबल में टॉप पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम मौजूद है, जिसने 14 मैचों में 9 जीत और 18 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस (GT) है,

जिसके भी 18 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट के कारण वह दूसरे पायदान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 18 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

चौथे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम है जो 16 अंकों के साथ क्वालीफाई करने वाली आखिरी टीम बनी। यह चारों टीमें अब प्लेऑफ के नॉकआउट मुकाबलों में एक-दूसरे को टक्कर देती हुई नजर आएंगी।

KKR vs DC: जीत के साथ Delhi Capitals ने IPL 2026 का सफर किया समाप्त, कोलकाता 40 रनों से हारी

पॉइंट्स टेबल में नीचे रही टीमों का हाल

इस सीजन में कुछ बड़ी टीमों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और वे प्लेऑफ की रेस में काफी पीछे छूट गईं। दिल्ली कैपिटल्स (DC) 14 अंकों के साथ छठे और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 13 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रही।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) जैसी मजबूत टीम इस बार केवल 12 अंक ही हासिल कर सकी और आठवें नंबर पर रही। पॉइंट्स टेबल में सबसे खराब हालत मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) की रही।

दोनों ही टीमें 14 मैचों में सिर्फ 4-4 जीत दर्ज कर पाईं और 8 अंकों के साथ क्रमशः नौवें और दसवें स्थान पर रहकर अपने सफर को समाप्त किया।

Tagged:

rajasthan royals PUNJAB KINGS IPL 2026 IPL 2026 PlayOff
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

चार साल बाद

इंग्लैंड
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com