KKR vs DC: जीत के साथ Delhi Capitals ने IPL 2026 का सफर किया समाप्त, कोलकाता 40 रनों से हारी
Published - 24 May 2026, 11:36 PM | Updated - 24 May 2026, 11:45 PM
आईपीएल 2026 के 70वें और आखिरी लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 40 रनों से करारी शिकस्त दी।
कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 203 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की पूरी टीम 18.4 ओवर में सिर्फ 163 रनों पर ढेर हो गई और मैच हार गई।
केएल राहुल की पारी से Delhi Capitals ने 204 का लक्ष्य दिया

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही। टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने सामने से आकर टीम का नेतृत्व किया।
केएल राहुल ने महज 30 गेंदों में 5 चौकों और 4 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 60 रनों की तूफानी पारी खेली। उनके अलावा कप्तान अक्षर पटेल ने भी निचले क्रम में आकर 25 गेंदों में 39 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया।
कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों के पास दिल्ली के बल्लेबाजों का कोई जवाब नहीं था। निर्धारित 20 ओवरों के खत्म होने तक दिल्ली कपिटल्स (Delhi Capitals) ने बोर्ड पर 203 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसने केकेआर को पूरी तरह दबाव में डाल दिया।
GT Playing XI: गिल, साई, बटलर, सुंदर, तेवतिया.... क्वालीफायर-1 के लिए गुजरात की प्लेइंग-XI फाइनल
कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी की फिरकी
204 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज और स्पिनरों ने मिलकर नियमित अंतराल पर केकेआर को झटके दिए।
कोलकाता के लिए अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अकेले किला लड़ाते हुए 39 गेंदों में 63 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए।
लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी भी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की तरफ से स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी फिरकी का जादू चलाते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर 3 मुख्य विकेट चटकाए।
वहीं, तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने भी कातिलाना गेंदबाजी करते हुए 3.4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इस शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली ने केकेआर को 163 रनों पर समेट दिया। हालांकि इस दौरान कुलदीप का हैट-ट्रीक भी मिस हो गया।
जीत के साथ दिल्ली ने आईपीएल 2026 को कहा अलविदा
भले ही दिल्ली कैचिटल्स (Delhi Capitals) की टीम इस सीजन में प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी थी, लेकिन इस आखिरी मुकाबले को जीतकर उन्होंने अपने फैंस को खुश होने का एक बड़ा मौका दिया।
इस 40 रनों की धमाकेदार जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 के इस सीजन का अंत बेहद सकारात्मक तरीके से और पूरे गौरव के साथ किया। वहीं दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह हार बहुत बड़ा झटका साबित हुई।
ईडन गार्डन्स के अपने घरेलू मैदान पर मिली इस करारी शिकस्त के बाद केकेआर की टीम प्लेऑफ की दौड़ से पूरी तरह बाहर हो गई। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में दिखा दिया कि बिना किसी दबाव के वह कितनी खतरनाक टीम साबित हो सकती है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर