IPL 2026 के प्लेऑफ की चारो टीम हुई फाइनल, जाने कब और कहां खेला जाना है क्वालीफायर मुकाबला

Published - 25 May 2026, 02:37 AM | Updated - 25 May 2026, 02:59 AM

IPL 2026

IPL 2026 के लीग स्टेज के सभी 70 मैच खत्म हो चुके हैं और फैंस को प्लेऑफ की चार टीमें मिल गई हैं। इस बार प्लेऑफ की जंग बेहद रोमांचक होने वाली है क्योंकि चारों ही टीमों ने पूरे सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया है।

अब फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि पहला क्वालीफायर मुकाबला कब, कहां और किन टीमों के बीच खेला जाएगा। बीसीसीआई ने नॉकआउट मैचों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसकी शुरुआत धर्मशाला के खूबसूरत मैदान से होने जा रही है।

प्लेऑफ में पहुंचने वाली IPL 2026 की चार टीम

IPL 2026

IPL 2026 के प्लेऑफ का टिकट कटाने के लिए सभी 10 टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। अंत में पॉइंट टेबल की टॉप चार टीमों ने आगे का सफर तय किया।

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), गुजरात टाइटंस (GT), और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 18-18 अंकों के साथ पहले ही अपनी जगह पक्की कर ली थी।

इन्हें नेट रन रेट के आधार पर रैंकिंग मिली। वहीं, लीग स्टेज के आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर राजस्थान रॉयल्स (RR) 16 अंकों के साथ चौथी टीम के रूप में क्वालीफाई करने में कामयाब रही।

KKR vs DC: जीत के साथ Delhi Capitals ने IPL 2026 का सफर किया समाप्त, कोलकाता 40 रनों से हारी

धर्मशाला में होगा पहला क्वालीफायर मुकाबला

नियमों के मुताबिक पॉइंट टेबल की टॉप दो टीमें क्वालीफायर 1 खेलती हैं। इस बार पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच क्वालीफायर 1 का महामुकाबला खेला जाएगा।

यह मैच 26 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में खेला जाना है। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी, जबकि हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। जो एलिमिनेटर में जीतने वाली टीम के साथ खेलेगी।

Points Table Update: राजस्थान रॉयल्स की जीत के बाद पंजाब हुई बाहर, जाने कौन चार टीम प्लेऑफ के लिए हुई क्वालीफाई, पॉइंट्स टेबल हुआ अपडेट

एलिमिनेटर और क्वालीफायर 2 का पूरा शेड्यूल

क्वालीफायर 1 के ठीक अगले दिन यानी 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। यह नॉकआउट मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

इसके बाद, क्वालीफायर 1 में हारने वाली टीम और एलिमिनेटर जीतने वाली टीम के बीच 29 मई को क्वालीफायर 2 खेला जाएगा, जिसका गवाह भी न्यू चंडीगढ़ का मैदान ही बनेगा।

इन सब के बाद, IPL 2026 का ग्रैंड फिनाले 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना तय हुआ है। जिसमें दोनों क्वालीफायर राउंड की विजेता टीम की भिड़ंत होगी।

Tagged:

IPL 2026 IPL 2026 PlayOff
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

इंग्लैंड

बीसीसीआई
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com