नाम बड़े दर्शन छोटे साबित हुए ये 4 बड़े खिलाड़ी, 1-2 पारियों को छोड़ पूरे IPL सीजन हुए फ्लॉप साबित
Published - 25 May 2026, 12:38 PM
Table of Contents
IPL : आईपीएल एक ऐसा मंच है, जहां पर खिलाड़ियों की वैल्यू उनके कद से नहीं बल्कि प्रदर्शन से होती है. इसके बावजूद हर सीजन कुछ बड़े नाम सामने आते हैं, जिनसे फैंस को काफी उम्मीदें होती हैं. लेकिन यह खिलाड़ी अपनी परफॉर्मेस से फैंस को निराश करते हैं.
हालांकि, 1-2 मैचों में इन दिग्गज खिलाड़ियों ने जरूर अच्छा खेला है. मगर पूरे सीजन में निरंतरता की भारी कमी रही. चलिए तो जानते हैं ऐसे ही चार खिलाड़ियों के बारे में, जिनका IPL में नाम बड़ा है और दर्शन छोटे हैं.
बड़े नाम होने के बावजूद IPL में जीरो साबित हुए यह 4 खिलाड़ी
1. रोहित शर्मा

लिस्ट में पहला नाम रोहित शर्मा का हैं, जिन्हें उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और बड़े मैचों में शानदार प्रदर्शन के लिए जाना जाता है. लेकिन IPL 2026 में वह संघर्ष करते नजर आए. हालांकि, इस सीजन में उन्होंने 1-2 अच्छी पारियां खेली. लेकिन निरंतरता की कमी टीम के लिए बड़ा नुकसान साबित हुई.
रोहित शर्मा ने इस सीजन में 9 मैचों में 35.38 की औसत और 157.22 के स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 फिफ्टी के साथ 21 चौके और 21 छक्के निकले.
2. सूर्यकुमार यादव
तीसरा नाम मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव का हैं, जिन्हें टी20 क्रिकेट का सबसे खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है.
लेकिन इस बार वह अपने अंदाज में नजर नहीं आए. उन्होंने 1-2 पारियों में जरूर अच्छा खेल दिखाया, लेकिन पूरे सीजन में वह लय हासिल नहीं कर सके. सूर्या का जल्दी आउट होना मिडिल ऑर्डर की रीढ़ को कमजोर करता रहा.
सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2026 में 13 मैचों में 20.77 की औसत और 147.54 स्ट्राइक रेट से 270 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक के साथ 28 चौके और 10 छक्के भी आए.
3. ऋषभ पंत
इस लिस्ट में चौथे स्थान पर ऋषभ पंत हैं. इस सीजन फैंस को उनसे काफी उम्मीदें थीं. लेकिन IPL 2026 में पंत अपने पुराने अंदाज में नजर नहीं आए.
वह बतौर कप्तान भी टीम की उम्मीदों पर भी खरे नहीं उतरे. पंत बार-बार बड़े शॉट्स खेलने की कोशिश में अपना विकेट गंवाते रहे, जिस कारण टीम को मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा.
ऋषभ पंत ने इस सीजन 14 मैचों में 28.36 की एवरेज और 138.05 स्ट्राइट रेट से 312 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने अपने बल्ले से 30 चौके और 1 छक्के के साथ एक फिफ्टी भी जड़ी.
Travis Head की पत्नी के साथ ऑनलाइन अभद्रता, दी गई गालियां और धमकियां, लपेटे में आए Virat Kohli
4. अंजिक्य रहाणे
लिस्ट में चौथा और आखिरी नाम अजिंक्य रहाणे का है. IPL में इस बार भी यह खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया. इन्हें KKR ने बतौर कप्तान रिटेन किया था, इनसे टीम ओनर शाहरुख खान को बल्लेबाजी से काफी उम्मीदें भी थी, लेकिन इन्होंने लगभग हर मुकाबले में अपनी फ्रेंचाइजी को निराश ही किया.
अनुभवी खिलाड़ी होने के नाते इनसे टीम मैनेजमेंट को स्थिरता और जिम्मेदारी से खेलने की उम्मीद थी. लेकिन वह बड़े स्काेर बनाने में विफल रहे. बड़ा नाम होने के कारण अजिंक्य रहाणे खराब प्रदर्शन की वजह से इस सीजन चर्चा में रहे.
इस खिलाड़ी ने 14 मैचों में इस सीजन में 25.77 की मामूली औसत और 135.08 के स्ट्राइक रेट से 335 रन बनाए. खास बात यह रही कि इतने बड़े सीजन में ओपनिंग करने के बावजूद इनके बल्ले से सिर्फ 2 अर्धशतक निकले.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर