सिर्फ 20 मिनट के लिए IPL खेलने आया ये खिलाड़ी! फ्रेंचाइजी के उठा ले गया 18 करोड़, इतिहास का बना सबसे महंगा सौदा

Published - 25 May 2026, 11:29 AM | Updated - 25 May 2026, 11:30 AM

IPL

IPL: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के लिए 4 टीमें RCB, SRH, GT और RR के रूप में मिल गई है. अब इन चारों में से ही कोई एक इस सीजन का विनर बनेगा. वहीं, कई फ्रेंचाइजियों के लिए IPL 2026 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है. इन्हीं में से एक है कोलकाता नाइट राइडर्स. टीम ने टूर्नामेंट की शुरूआत में लगातार कई मुकाबले हारे. फिर KKR ने निरंतर कई मैच जीतकर वापसी की.

लेकिन कोलकाता नाइटराइडर्स को उस समय बड़ा झटका लगा था, जब टीम का एक खिलाड़ी 18 लाख करोड़ का चूना लगा गया. जिसने इस पूरे सीजन में मोटी रकम लेने के बाद भी सिर्फ 20 मिनट IPL खेला.

IPL में केकेआर को 18 करोड़ का चूना लगाया

IPL

हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वह मथीसा पाथिराना है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में 18 करोड़ में खरीदा था. लेकिन वह अपनी रकम के अनुसार टीम के लिए प्रदर्शन नहीं कर पाए.

दरअसल, पाथिराना सीजन की शुरूआत में चोटिल हो गए थे. इसके बाद वह कई मैचों से बाहर रहे थे. फिर क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें लीग में खेलने के लिए फाइनल एनओसी दिया था. इसके बाद पथिराना केकेआर से जुड़े. हालांकि, फिट होने के बाद ही उन्हें गुजरात के खिलाफ मैदान पर उतारा गया था.

लेकिन दुर्भाग्यवश वह सिर्फ 8 गेंद ही डाल पाए और हैमस्ट्रिंग की वजह से मैदान छोड़कर जाना पड़ा. यानी कि वह इस सीजन सिर्फ 20 मिनट ही KKR के लिए खेल पाए.

KKR के कई गेंदबाज हुए बाहर

पाथिराना ने आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए औसत गेंदबाजी की थी. उन्होंने CSK के लिए 13 करोड़ में 12 मैच खेले थे. जिसमें उन्होंने 32.62 की औसत और 10.14 की इकॉनमी से 13 विकेट चटकाए थे.

बता दें कि अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली केकेआर के लिए यह सीजन शुरूआत से ही निराशाजनक रहा था. पहले राजनीतिक बवाल के कारण टीम को बांग्लादेशी पेसर मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करना पड़ा.

लेकिन सबसे बड़ा झटका केकेआर को हर्षित राणा के रूप में लगा. इसके बाद मथीसा पाथिराना भी इंजर्ड होने की वजह से लगभग हर मुकाबले से बाहर रहे.

6,6,6,6,6,6,6..... इधर चल रहा IPL, उधर इस खिलाड़ी ने खेल डाली 164 रन की तूफानी पारी, सिर्फ 65 गेंदों पर हिलाई दुनिया

गेंदबाजी की वजह से KKR बाहर

IPL 2026 में कई खिलाड़ियों की चोटिल होने की वजह से कोलकाता नाइट राइडर्स की रणनीति पर काफी बुरा असर पड़ा. खासकर टीम का गेंदबाजी विभाग काफी कमजोर हो गया. हालांकि, इस सीजन में कार्तिक त्यागी और वैभव अरोड़ा जैसे पेसर ने अच्छा प्रभाव डाला.

लेकिन टीम की जीत के लिए इतना सब काफी नहीं था. इस सीजन केकेआर ने 14 मुकाबलों में से सिर्फ 6 में जीत दर्ज की, और प्लेऑफ से पहले ही बाहर हो गई.

Tagged:

ipl kkr Mathisha Pathirana IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

तीन बार 2012, 2014 और 2024 के सीज़न में

31 मई 2026 को
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com