IPL के बीच टी20I क्रिकेट में अजब-गजब मैच! इस टीम ने बनाए 288 रन, विपक्षी को मात्र 17 में किया ऑलआउट

Published - 25 May 2026, 09:45 AM | Updated - 25 May 2026, 10:30 AM

IPL 2026 8

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का कारवां एक बार फिर धर्मशाला की ओर चल पड़ा है, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा. 26 मई, बुधवार को दोनों टीमें इस भिड़ंत के लिए आमने-सामने होगी. जहां एक ओर क्रिकेट प्रेमी IPL 2026 के इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ टी20 क्रिकेट में एक टीम ने तबाही मचा दी है. इस टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने धमाकेदार प्रर्दशन कर इतिहास रच दिया है.

IPL 2026 के बीच टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास

जहां एक तरफ भारत में इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण (IPL 2026) आयोजन किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बोत्सवाना में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप उप क्षेत्रीय अफ्रीका क्वालीफायर ग्रुप ए 2026 के मुकाबले खेले जा रहे हैं. इस टूर्नामेंट में अब तक कई शानदार मैच देखने को मिले हैं.

लेकिन इस बीच पूर्वी अफ्रीका में स्थित छोटे से देश रवांडा ने ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसके बाद उसका नाम टी20 क्रिकेट के इतिहास में सुनहारे शब्दों में लिख दिया गया है. उन्होंने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी अपना दबदबा कायम रखा और ऐतिहासिक जीत दर्ज की.

IPL 2026 का लीग फेज समाप्त, 26 मई से होगा क्वालीफायर, जाने Purple Cap की रेस में कौन 5 खिलाड़ी आगे

बल्लेबाज के बाद गेंदबाजी में मचाया धमाल

Ivory Coast vs Rwanda, 4th Match, ICC Men's T20 World Cup Sub Regional Africa Qualifier Group A 2026

24 मई को रवांडा और आइवरी कोस्ट के बीच चौथा मैच खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई रवांडा टीम ने 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 288 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए. इस स्कोर में अहम योगदान हमजा खान का रहा, जो 252.30 के स्ट्राइक रेट से 65 गेंदों में 9 चौकों और 15 छक्कों की मदद से 164* रन बना पाए. उनके आलावा कप्तान डिडिएर नदिकुबविमाना ने 45 गेंदों में 69 जडें. जबकि इसाए नियॉमुगाबो 26 रन बनाकर आउट हुए.

इसके जवाब में आइवरी कोस्ट की पारी 15.2 ओवर में 17 रनों पर सिमट गई और 271 रनों से हार झेली . औतारा इस्सौफ टीम के लिए सर्वाधिक 5 रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. मैगा इब्राहिम ने 4 रन की पारी खेली. कप्तान डोसो इस्सियाक और कौआको विल्फ्रेड 2-2 रन बना सके. औटारा जकारिड्जा, डीजे क्लाउड और असौआन रोजर के बल्ले से एक-एक रन निकले. अन्य कोई खिलाड़ी खाता नहीं खोल पाया.

271 रनों से की जीत दर्ज

रवांडा की ओर से गेंदबाजी करते हुए मुहम्मद नादिर और यवेस स्यूसा ने तीन विकेट निकाली. एमिल रुकिरिज़ा के हाथ एक सफलता लगी. इस जीत के साथ ही रवांडा ने कई रिकोर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए हैं. ये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रनों के लिहाज से किसी भी टीम द्वारा हासिल करने वाली तीसरी सबसे बड़ी जीत है. जबकि 288 टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी टीम द्वारा बनाया गया सातवां सबसे बड़ा स्कोर है. इसके अलावा हमजा खान टी20 इंटरनेशनल में बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

IPL 2026 के प्लेऑफ की चारो टीम हुई फाइनल, जाने कब और कहां खेला जाना है क्वालीफायर मुकाबला

Tagged:

T20 World Cup RCB vs GT IPL 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com