6,6,6,6,6,6,6..... इधर चल रहा IPL, उधर इस खिलाड़ी ने खेल डाली 164 रन की तूफानी पारी, सिर्फ 65 गेंदों पर हिलाई दुनिया
Published - 25 May 2026, 09:38 AM | Updated - 25 May 2026, 09:43 AM
Table of Contents
IPL: आईपीएल 2026 का 19वां सीजन अब अंतिम चरण में है. ऐसे में दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान सिर्फ IPL पर बना हुआ है. प्लेऑफ में जिन चार टीमों ने जगह बनाई है, उनमें RCB, SRH, GT और RR है. अब इन चारों में से कोई एक टीम ही आईपीएल 2026 की विनर बनने वाली है. इस बीच एक खिलाड़ी ने 164 रन की तूफानी पारी खेल दुनिया को हिला दिया है.
IPL के बीच इस स्टार खिलाड़ी ने मचाई सनसनी

दरअसल, आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप अफ्रीका सब रीजनल क्वालिफायर-A टूर्नामेंट में रवांडा के हमजा खान ने ऐतिहासिक पारी खेली. उन्होंने अकेले 150 से ज्यादा रन बनाए. जिसकी बदौलत में रवांडा की टीम ने आईवरी कोस्ट की टीम को 271 रनों के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की.
इस मुकाबले में रवांडा के हमजा खान ने आईवरी कोस्ट के खिलाफ सिर्फ 65 गेंदों पर नाबाद 164 रनों के साथ कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. उन्होंने 9 चौके और 15 छक्कों की मदद से अपना टी20 शतक पूरा किया.
इसी के साथ उनकी पारी की बदौलत रवांडा ने 20 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर 288 रनों का पहाड़ जैसा बड़ा स्कोर खड़ा किया, जो कि पुरुष टी20 इंटरनेशनल में सातवें सबसे बड़े स्कोर के रूप में इतिहास में दर्ज है.
IPL 2026 का लीग फेज समाप्त, 26 मई से होगा क्वालीफायर, जाने Purple Cap की रेस में कौन 5 खिलाड़ी आगे
हमजा खान ने दिग्गज खिलाड़ी को दी मात
गौरतलब है कि हमजा खान द्वारा खेली गई यह पारी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी पारी है. टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच (172) के नाम दर्ज है.
साथ ही इस खिलाड़ी ने एक इनिंग में 15 छक्के जड़कर टी20I की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का संयुक्त चौथा स्थान हासिल किया है. इनकी इस तूफानी पारी की पूरे क्रिकेट जगत में काफी चर्चा हो रही है.
IPL 2026 के प्लेऑफ की चारो टीम हुई फाइनल, जाने कब और कहां खेला जाना है क्वालीफायर मुकाबला
17 रन पर ढेर हुई आईवरी कोस्ट
रवांडा के खिलाफ जवाबी पारी खेलते हुए आईवरी कोस्ट सिर्फ 17 रनों पर ऑलआउट हो गई, जो कि टी20I इतिहास में सबसे कम स्कोर है. जिस कारण रवांडा की टीम ने ये मैच 271 के बड़े अंतर से जीत लिया.
दिलचस्प बात यह है कि रवांडा के गेंदबाजों का सामना करते हुए आईवरी कोस्ट का कोई भी बल्लेबाज 5 का आंकड़ा तक पार नहीं कर पाया.
IPL 2026 का लीग फेज समाप्त, 26 मई से होगा क्वालीफायर, जाने Purple Cap की रेस में कौन 5 खिलाड़ी आगे
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर