Travis Head की पत्नी के साथ ऑनलाइन अभद्रता, दी गई गालियां और धमकियां, लपेटे में आए Virat Kohli

Published - 25 May 2026, 10:24 AM | Updated - 25 May 2026, 10:25 AM

Travis Head

Travis Head: क्रिकेट को जेंटलमैन खेल कहा जाता है. जिसमें खिलाड़ी मुकाबला खत्म होने के बाद एक-दूसरे से हाथ मिलाकर अभिवादन करते हैं. लेकिन सोशल मीडिया के जमाने में मैदान पर हुई नोकझोंक एक बदसूरत रूप धारण कर लेती है.

हाल ही में आईपीएल 2026 के SRH vs RCB मुकाबले में विराट कोहली और ट्रेविड हेड (Travis Head) के बीच छोटी सी लड़ाई इंटरनेट पर परिवार तक पहुंच गई. चलिए तो आगे जानते हैं क्या है पूरा मामला.

Travis Head की पत्नी को RCB फैंस ने दी गंदी गालियां

Travis Head

ट्रेविड हेड (Travis Head) की पत्नी जेसिक ने हाल ही में खुलासा किया है कि , विराट और हेड की लड़ाई के बाद RCB फैंस ने उन्हें गंदे मैजेस भेजे. उन्हें ऑनलाइन दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा.

कोहली के चाहने वालों ने उन्हें धमकी तक दी. इतना ही नहीं बल्कि उनके दोस्तों और परिवार के सदस्यों को भी नफरत भरे कमेंट्स किए गए और डरा देने वाले प्राइवेज मैसेज भी भेजे गेए.

मेरे दोस्तों और परिवारों को निशाना बनाया: जेसिका

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया आउटलेट ‘द एडवरटाइजर’ संग बातचीत करते हुए जेसिका ने वर्ल्ड कप 2023 फाइनल को याद करते हुए बताया कि, “जब मैं सोकर उठी तो मेरा सोशल मीडिया गेंद कमेंट्स और गालियों से भरा हुआ था.

वह सभी मेरे दोस्तों और परिवारों को निशाना बना रहे हैं. जेसिका ने आगे कहा कि ऐसा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और 2024 के बॉक्सिंग डे टेस्ट में भी हुआ था जब, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था.

IPL 2026 के प्लेऑफ की चारो टीम हुई फाइनल, जाने कब और कहां खेला जाना है क्वालीफायर मुकाबला

कैसे शुरू हुई विराट कोहली और हेड की लड़ाई ?

दरअसल, आरसीबी और हैदराबाद के मैच में ट्रेविस हेड (Travis Head) का विकेट गिरने पर विराट कोहली ने एग्रेसिव अंदाज में सेलिब्रेशन किया था. इसके बाद जब बेंगलुरू की पारी के दौरान ट्रेविस हेड ने जवाब में विराट को अटैकिंग शॉट खेलने के लिए इशारा किया. इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी भी हुई.

जब मैच खत्म होने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के सभी खिलाड़ी एक साथ मैदान पर हाथ मिलाने आए, तब विराट कोहली ने हेड को पूरी तरह इग्नोर किया. RCB स्टार खिलाड़ी ने ट्रेविस से हाथ तक नहीं मिलाया.

IPL 2026 का लीग फेज समाप्त, 26 मई से होगा क्वालीफायर, जाने Purple Cap की रेस में कौन 5 खिलाड़ी आगे

Tagged:

Virat Kohli RCB vs SRH Travis Head IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

31 मई 2026 को

1539 रन
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com