IPL प्लेऑफ के टॉप-4 टीमों की फाइनल Playing XI फिक्स, RCB की लग रही सबसे मजबूत, तो राजस्थान की बेहद कमजोर

Published - 25 May 2026, 01:38 PM | Updated - 25 May 2026, 01:43 PM

IPL

IPL: आईपीएल 2026 (IPL) के प्लेऑफ में पहुंची चार टीमें RCB, SRH, GT और RR अब खिताबी जंग के लिए आमने-सामने हैं. लेकिन उससे पहले चारों ही टीमें अपनी मजबूत प्लेइंग XI को लेकर चर्चा में हैं. क्योंकि जैसे-जैसे टूर्नामेंट अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है, उनकी संभावित एकदाश और ताकत-कमजोरी सामने आ रही है.

हालांकि, IPL प्लेऑफ के लिए टॉप-4 टीमों ने अपनी खतरनाक टीम तैयार कर लिए हैं. चलिए तो जान लेते हैं कैसी हो सकती है इन चारों टीमों की संभावित फाइनल Playing XI.....

IPL की सबसे मजबूत टीम RCB

IPL

कागज पर देखें तो आईपीएल प्लेऑफ में सबसे सबसे संतुलित और मजबूत टीम RCB नजर आ रही है. बल्लेबाजी से लेकर बॉलिंग तक में टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. आरसीबी के बल्लेबाज टॉप ऑर्डर में लगातार रन बना रहे हैं. वहीं मिडिल ऑर्डर भी बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है.

गेंदबाजी डिपार्टमेंट में भी क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रिचर्ड ग्लेसन जैसे तेज गेंदबाज और स्पिनर्स शामिल हैं, जो कि अच्छा कर रहे हैं. यही कारण है कि प्लेऑफ में RCB की Playing XI सबसे ज्यादा खतरनाक मानी जा रही है.

SRH की मजबूत बल्लेबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) भी इस बार दमदार फॉर्म में है. उनकी बल्लेबाजी ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसी बल्लेबाजी की वजह से आक्रामक है और बड़ा स्कोर खड़ा करने में सक्षम है.

हालांकि, गेंदबाजी में कभी-कभी अस्थिरता देखने को मिलती है. लेकिन उम्मीद है कि IPL 2026 प्लेऑफ में टीम और ज्यादा सूझबूझ के साथ मैदान पर दिखाई देगी.

GT का घातक बॉलिंग डिपार्टमेंट

गुजरात टाइटंस (GT) हमेशा से ही आईपीएल की वो टीम रही है, जो अंडरडॉग कही जाती है. टीम के पास अनुभवी खिलाड़ी और युवा टैलेंट की भरमार है, जिस कारण गुजरात शांत रहकर बड़े मैचों में जीत हासिल कर लेती है. GT की सबसे बड़ी ताकत उनकी गेंदबाजी.

टीम के पास कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाज मौजूद हैं, जो कि नई गेंद से विकेट लेने में माहिर हैं. वहीं, राशिद खान की स्पिन का मिश्रण टीम को किसी भी परिस्थिति में मैच जिताने की क्षमता रखता है.

RR की खतरनाक बॉलिंग और टॉप आर्डर

राजस्थान रॉयल्स (RR) की बात करें तो टीम ने लीग स्टेज में अच्छा प्रदर्शन किया. इसका श्रेय जाता है के टॉप आर्डर और गेंदबाजी विभाग को. हालांकि, टीम का मिडिल आर्डर और डेथ ओवर्स में गेंदबाजी चिंता का विषय है. लेकिन प्लेऑफ में टीम शानदार कमबैक कर सकती है.

कुल मिलाकर, IPL प्लेऑफ में चारों टीमों के बीच रोमांचक भिड़त देखने को मिल सकती है. लेकिन मौजूदा फॉर्म और खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर RCB इस सीजन की विनर लग रही है. हालांकि, अब यह तो वक्त ही बताएगा कि इन चारों टीमों से कौन ट्रॉफी उठाता है.

RCB की संभावित Playing XI

फील साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान) वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रिचर्ड ग्लेसन

इम्पैक्ट प्लेयर:- सुयश शर्मा

GT की संभावित Playing XI

शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, साई सुदर्शन, निशांत सिंधू, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट प्लेयर:- प्रसिद्ध कृष्णा

SRH की संभावित Playing XI

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन

इम्पैक्ट प्लेयर- हर्षल पटेल

RR की संभावित Playing XI

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, रविंद्र जडेजा, दशुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: यशराज पुनिया

IPL 2027 मेगा प्लान तैयार! नीता अंबानी इन 4 खिलाड़ियों को करेंगी बाहर, अब किसी कीमत में नहीं करेगी इन्हें रिटेन

Tagged:

RCB ipl SRH GT IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

9218 रन

31 मई
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com