Punjab Kings छोड़ेंगे Arshdeep Singh, BIO से हटाया नाम, डिलीट किये टीम के सभी पोस्ट, अब ये नई टीम करेंगे ज्वाइन

Published - 26 May 2026, 11:13 AM | Updated - 26 May 2026, 01:03 PM

Arshdeep Singh 1

पंजाब किंग्स के लेफ्ट-आर्म पेसर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान काफी सुर्खियों में रहे हैं. कभी अपनी निजी जिंदगी की वजह से तो कभी अपने खराब प्रर्दशन के चलते वह चर्चा का विषय बने हुए थे. वहीं, एक बार फिर अर्शदीप सिंह लाइमलाइट में आ गए हैं.

सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहने वाले इस खिलाड़ी ने आधे से ज्याद पोस्ट हटा दिए हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी डीपी भी बदल दी है. इसके आलावा उनके बायो से पंजाब किंग्स का नाम भी गायब है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला....

Punjab Kings छोड़ेंगे Arshdeep Singh!

Arshdeep Singh 1

आईपीएल 2026 की दमदार शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही. बीच सीजन लय से भटक जाने के बाद उसके टॉप-4 में जगह बनाने का सपना चकनाचूर हो गया. इस दौरान टीम के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह अपना जलवा बिखरने में नाकाम रहे, जिसकी वजह से उन्हें अलोचनाओं का सामना करना पड़ा.

ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पंजाब किंग्स उन्हें आईपीएल 2027 से पहले रिलीज कर सकती है. वहीं, अब अर्शदीप सिंह के एक कदम ने इन अटकलों को हवा दे दी है.

SRH Playing XI: शिवांग कुमार OUT, तो ये स्टार खिलाड़ी IN, एलिमिनेटर मुकाबले के लिए SRH की अंतिम-11 कुछ ऐसी

पोस्ट किए डिलीट

दरअसल, अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने अपने इंस्टाग्राम की डीपी चेंज कर दी है. पहले उन्होंने पंजाब किंग्स की जर्सी में फोटो लगाई हुई थी. इसके आलावा उन्होंने बायो से फ्रेंचाइजी का नाम और उससे संबंधित सभी पोस्ट भी हटा दिए हैं. पिछले 24 घंटों में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से 234 से अधिक पोस्ट गायब हो गए हैं. लिहाजा, अब प्रशंसको का कहना है कि अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स का साथ छोड़ने वाले हैं जिसकी वजह से उन्होंने ये कदम उठाया.

हालांकि, उनकी लेटेस्ट इंस्टाग्राम एक्टिविटी के पीछे का कारण साफ नहीं हुआ है. लेकिन अगर से अलग होते हैं तो उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद में मौका मिल सकता है. आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में एसआरएच उन्हें खरीदने के लिए 18 करोड़ खर्च करने को तैयार थी, मगर अंत में पीबीकेएस ने RTM (Right to Match) कार्ड का इस्तेमाल कर अपने साथ दोबारा जोड़ लिया था.

Arshdeep Singh को झेलनी पड़ी थी ट्रोलिंग

गौरतलब है कि आईपीएल 2026 के दौरान अर्शदीप सिंह अन्य खिलाड़ी पर गलत टिप्पणी करते नजर आए थे, जिसके कारण उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था. पहले उन्होंने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा को अंधेरा’ कहते हुए मजाक उड़ाया. फिर वह प्रियांश आर्य के दांते पर कमेंट करते सु्नाई दिए.

अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) की इस हरकत के लिए क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने भी उन्हें फटकार लगाई. वहीं, अगर 27 वर्षीय गेंदबाज के आईपीएल 2026 के प्रर्दशन की बात करें तो उन्होंने 14 मैच में 541 रन देते हुए 10.20 की इकॉनमी से सिर्फ 14 विकेट निकाली.

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए ODI और टी20 टीम का हुआ ऐलान, SRH और DC से खेले 2-2 खिलाड़ियों को मिला मौका

Tagged:

Arshdeep Singh preity zinta PUNJAB KINGS IPL 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com