वेस्टइंडीज सीरीज के लिए ODI और टी20 टीम का हुआ ऐलान, SRH और DC से खेले 2-2 खिलाड़ियों को मिला मौका

Published - 26 May 2026, 09:39 AM | Updated - 26 May 2026, 10:56 AM

West Indies Series

West Indies Series: भारत में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का सामापन होने जा रहा है. 31 मई को अहमदाबाद में मौजूदा संस्करण का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा. जबकि इससे पहले प्लेऑफ के तीन मैच का आयोजन होगा. आईपीएल 2026 के समाप्त होने के बाद सभी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में व्यस्त हो जाएंगे. इस बीच अब क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज सीरीज (West Indies Series) के लिए ODI और टी20 टीम का ऐलान कर दिया है. इन दोनों सीरीज के लिए टीम में 16 खिलाड़ियों को मौका मिला है.

West Indies Series के लिए ODI और टी20 टीम की हुई घोषणा

दरअसल, श्रीलंका क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज दौरे के लिए जाने वाली है, जहां दोनों टीमों के बीच टेस्ट, एकदिवसीय और टी20 सीरीज का आयोजन किया जाएगा. आईपीएल 2026 के समापन के बाद दोनों टीमें इन श्रृंख्ला के लिए आमने-सामने होगी.

वहीं, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टी20 और वनडे टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें 16-16 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. जहां एक तरफ स्टार खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा की टीम में वापसी हुई तो वहीं कुसल मेंडिस को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वह टी20 और वनडे दोनों सीरीज में ही टीम की कमान संभालेंगें.

इन खिलाड़ियों की हुई वापसी

Wanindu Hasaranga

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान चोटिल हुए वानिंदु हसरंगा बाएं हैमस्ट्रिंग की इंजरी से उभरकर वापसी कर रहे हैं. उनके आलावा ईशान मलिंगा टीम में दोबारा जगह हासिल करने में कामयाब हुए. कंधे की चोट के कारण उन्हें टी20 विश्वकप मिस करना पड़ा था. हालांकि, अब वह खेलने के लिए पूरी तरह फिट हो चुके हैं. आईपीएल 2026 में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सबको खासा प्रभावित किया था.

इसमें वह सनराइजर्स के लिए सर्वाधिक गेंदबाज रहे थे. इंग्लैंड बनाम श्रीलंका सीरीज मिस करने वाले दुशमंथा चमीरा का भी वनडे सीरीज (West Indies Series) के लिए टीम में कमबैक हुआ है. अक्टूबर 2023 में श्रीलंका के लिए अपना एकमात्र मैच खेलने वाले सलामी बल्लेबाज लसिथ क्रुस्पुल्ले को टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में वापस बुलाया है।

ऐसा रहेगा शेड्यूल

वेस्टइंडीज सीरीज (West Indies Series) के लिए श्रीलंका टीम के शेड्यूल की बात की जाए तो 3 जून को पहला एकदिवसीय मुकाबला खेला जाएगा. जबकि 6 जून को दूसरे और 8 जून को तीसरे मैच का आयोजन होना है. इसके आलावा टी20 सीरीज के लिए 11 जून, 13 जून और 14 जून का दिन तय किया गया है. फिर दोनों टीमें दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए आमने-सामने होगी, जो कि 25 जून से 3 जुलाई तक खेली जानी है.

महिला टी20 वर्ल्ड कप में क्या भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी मिलाएंगे हाथ? BCCI अध्यक्ष ने सूना दिया अपना अंतिम फैसला

West Indies Series के लिए ODI और टी20 टीम

एकदिवसीय टीम: पाथुम निसांका, कामिल मिशारा, पवन रथनायके, कुसल मेंडिस (कप्तान), जेनिथ लियानाज, चैरिथ असलांका, कामिंडु मेंडिस (वीसी), मिलन रथनायके, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, महेश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन।

टी20 टीम: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, लसिथ क्रोसपुले, पवन रथनायके, कुसल मेंडिस (कप्तान), कामिंडु मेंडिस (उपकप्तान), दासुन शनाका, मिलन रथनायके, डुनिथ वेललेज, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, दुशमंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा।

West Indies Series के खिलाफ श्रीलंका का शेड्यूल

तारीखमैचस्थानभारतीय समय (IST)
3 जून 2026 (बुधवार)पहला वनडेसबीना पार्क, किंग्स्टन, जमैकारात 9:30 बजे
6 जून 2026 (शनिवार)दूसरा वनडेसबीना पार्क, किंग्स्टन, जमैकारात 9:30 बजे
8 जून 2026 (सोमवार)तीसरा वनडेसबीना पार्क, किंग्स्टन, जमैकारात 9:30 बजे
12 जून 2026 (शुक्रवार)पहला टी20 अंतरराष्ट्रीयसबीना पार्क, किंग्स्टन, जमैकासुबह 5:30 बजे
14 जून 2026 (रविवार)दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीयसबीना पार्क, किंग्स्टन, जमैकासुबह 5:30 बजे
15 जून 2026 (सोमवार)तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीयसबीना पार्क, किंग्स्टन, जमैकासुबह 5:30 बजे
18 जून 2026 (गुरुवार)चार दिवसीय अभ्यास मैच – वेस्टइंडीज सेलेक्ट XI बनाम श्रीलंकाकूलिज क्रिकेट ग्राउंड, एंटीगाशाम 7:30 बजे
25 जून 2026 (गुरुवार)पहला टेस्टसर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, नॉर्थ साउंड, एंटीगाशाम 7:30 बजे
3 जुलाई 2026 (शुक्रवार)दूसरा टेस्टसर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, नॉर्थ साउंड, एंटीगाशाम 7:30 बजे

Tagged:

Pathum Nissanka Nuwan Thushara West Indies Series
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com