इन 4 खिलाड़ियों ने खेल लिया अपना अंतिम IPL मैच, अब कभी नहीं बन पाएंगे इस लीग का हिस्सा, आगे होंगे सिर्फ अनसोल्ड
Published - 26 May 2026, 02:45 PM | Updated - 26 May 2026, 02:46 PM
Table of Contents
IPL : आईपीएल को दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग कहा जाता है. ऐसे में IPL में खेलना हर क्रिकेटर का सपना होता है. लेकिन समय के साथ बढ़ती उम्र और प्रदर्शन में गिरावट की वजह से कई खिलाड़ियों को या तो संन्यास लेना पड़ता है या तो वह अनसोल्ड रह जाते हैं.
इसी बीच प्लेऑफ से पहले कुछ ऐसे ही बड़े नाम सामने आए हैं, जिन्होंने अपना आखिरी आईपीएल मुकाबला खेल लिया है और अब अगले सीजन में वे लीग का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. चलिए तो जानते हैं कौन-कौन हैं यह प्लेयर्स.....
4 खिलाड़ी, जिन्होंने खेल लिया IPL में अपना अंतिम मैच
1. ट्रेंट बोल्ट

इस सूची में सबसे पहला नाम ट्रेंट बोल्ट का है. वह अपनी घातक स्विंग गेंदबाजी के लिए मशहूर हैं, और पावरप्ले में विपक्षी टीम को झटके दिए हैं. उन्होंने IPL में कई यादगार पारियां खेली है. लेकिन इस सीजन वह मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेलते हुए संघर्ष करते हुए दिखाई दिए.
अब माना जा रहा है कि 37 साल के हो चुके ट्रेंट बोल्ट के लिए यह सीजन आखिरी हो सकता है. अब कोई भी फ्रेंचाइजी उनपर दांव नहीं लगाना चाहेगी.
ट्रेंट बोल्ट ने आईपीएल 2026 में मुंबई के लिए सिर्फ 5 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 11.63 की इकॉनमी से सिर्फ 2 विकेट चटकाए.
2. मैट हेनरी
दूसरा नाम मैट हेनरी का है, जिन्होंने सीमित मौकों में भी अपनी तेज गेंदबाजी से नाम कमाया है. लेकिन अब आईपीएल में उनका खेलना मुश्किल है. 35 साल के मैट हैनरी को IPL 2026 के लिए CSK ने 2 करोड़ में लिया था. लेकिन वह फ्रेंचाइजी की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. हालांकि, हेनरी को सीमित मौके मिले.
उन्होंने चेन्नई के लिए चेन्नई के लिए 3 मैचों में सिर्फ 2 विकेट हासिल किए. अब बढ़ती उम्र और प्रदर्शन की वजह से अगले साल आईपीएल में मैट हेनरी की खेलने नामुमकिन है. अगर वह अनसोल्ड रह जाते हैं तो क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह हैरानी की बात नहीं होगी.
3.करुण नायर
करुण नायर भी इस सूची में तीसरे नंबर पर शामिल हैं, जिन्होंने कभी आईपीएल में शानदार पारियां खेलकर अपनी पहचान बनाई थी. साथ ही घरेलू क्रिकेट में निरंतर शानदार प्रर्दशन किया है. भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले नायर ने IPL में काफी उम्मीदें थी. लेकिन वह मशहूर लीग में फिसड्डी साबित रहे.
लगातार मौके मिलने के बावजूद करूण का करियर खत्म होता जा रहा है. कयास लगाए जा रहे हैं कि वह आईपीएल 2027 का हिस्सा नहीं होंगे.
बता दें कि करूण को दिल्ली ने 50 लाख रूपये में रिटेन किया था. इसके बावजूद उन्हें प्लेइंग XI में खेलने का मौका नहीं मिला. कप्तान अक्षर ने उन्हें सिर्फ 2 मैचों में खेलने के लिए मैदान में उतारा, जिनमें करूण ने सिर्फ 18 रन बनाए.
4. लियाम लिविंगस्टोन
चौथा नाम लियाम लिविंगस्टोन का लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला है. अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मशहूर लिविंगस्टोन नई मैचों में दमदार पारियां खेली है. हालांकि, फॉर्म, बढ़ती उम्र और फिटनेस की वजह से उनका IPL करियर लगभग खत्म हो चुका है.
आईपीएल 2026 में SRH ने लियाम लिविंगस्टोन को 13 करोड़ की मोटी रकम में टीम में शामिल किया था. लेकिन वह सिर्फ 2 ही मैचों में अपनी सेवा दे पाए. जिनमें लिविंगस्टोन ने सिर्फ 15 रन बनाए.
अफगानिस्तान सीरीज से ठीक पहले BCCI ने लिया बड़ा फैसला, भारतीय खिलाड़ियों के लिए 3 नए कोच का किया ऐलान
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर