प्लेऑफ़ से बाहर होते ही Mumbai Indians के खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, अब कभी नहीं खेलेगा IPL और घरेलू क्रिकेट
Published - 26 May 2026, 01:05 PM | Updated - 26 May 2026, 01:06 PM
Table of Contents
Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 बेहद खराब रहा. टीम ने इस सीजन में कुल 14 मैच खेले हैं, जिनमें 10 में हार मिली. जबकि, सिर्फ 4 में जीत दर्ज की. MI का इतना बुरा हाल था कि लीग मैचों में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई. वहीं, मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ से बाहर होते ही Mumbai Indians के खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान कर दिया है.
Mumbai Indians के दिग्गज खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान
View this post on Instagram
दरअसल हम तमिलनाडु के लेग स्पिनर मुरुगन अश्विन की बात कर रहे हैं. उन्होंने 35 साल की उम्र में 25 मई को क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया है. खास बात यह है कि मुरुगन अश्विन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए खेलते हुए 9 विकेट हासिल किए हैं.
बता दें कि स्पिनर मुरुगन ने अपने करियर में ने 34 लिस्ट ए मैच खेले हैं. वह टी20 क्रिकेट के स्पेशलिस्ट गेंदबाज कहे जाते थे. उन्होंने कुल 117 टी20 मैच खेले , जिसमें उन्होंने 117 विकेट हासिल किए हैं.
लेकिन असली पहचान मुरुगन को आईपीएल 2026 से मिली. जब उन्हें 4.5 करोड़ रुपये में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स ने खरीदा.
राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने 4.5 करोड़ में खरीदा
मुरुगन अश्विन के पिता एरा मुरुगन तमिल लेखक और स्क्रिप्ट राइटर रहे हैं. उन्होंने कई मशहूर फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी है. वहीं, मुरूगन बचपन से ही पढ़ाई में होशियार थे. उन्हें 12वीं में 94.5 फीसदी अंक मिले थे.
फिर मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने के बाद उन्होंने अच्छे जीपीए से पास किया. लेकिन उन्हें नौकरी नहीं करनी थी. मुरूग एक क्रिकेटर बनना चाहते थे. इसलिए उन्होंने तमिलनाडु के लिए डेब्यू किया.
साल 2015 उन्होंने तमिलनाडु को लिए 10 विकेट लेकर सनसनी मचा दी. जिस कारण आईपीएल फ्रेंचाई चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें अपना नेट बॉलर बनाया. फिर साल 2016 में उन्हें बतौर खिलाड़ी आईपीएल में खेलने का मौका मिला, जब राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने उन्हें 4.5 करोड़ रुपये में खरीदा.
साल 2015 में इस खिलाड़ी ने तमिलनाडु के लिए 10 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी. वो चेन्नई सुपरकिंग्स के नेट बॉलर बने, जहां उनपर धोनी की नजर थी. साल 2016 में मुरुगन अश्विन पर राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने बोली लगाई और 10 लाख के बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को 4.5 करोड़ रुपये की बड़ी रकम मिली. उन्होंने भी 7 विकेट हासिल किए. लेकिन अगले सीजन वह नहीं खेल पाए.
Mumbai Indians के लिए 9 विकेट चटकाए

साल 2018 में मुरुगन अश्विन को आरसीबी ने टीम में शामिल किया. इस सीजन उन्होंने दो मैचों में तीन विकेट चटकाए. फिर 2019 में तमिलनाडु के इस गेंदबाज को पंजाब किंग्स ने खरीदा. PBKS के साथ उन्होंने तीन सीजन खेलते हुए कुल 16 विकेट अपने नाम दर्ज किए.
साल 2022 में मुरुगन को मुंबई (Mumbai Indians) में खेलने का सुनहरा मौका मिली. अंबानी टीम के लिए उन्होंने 9 विकेट चटकाए. साल 2023 में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा. लेकिन इस सीजन वह एक भी विकेट लेने में कामयाब नहीं हुए, और यहीं से उनका आईपीएल करियर खत्म हो गया.
आखिरकार हो गया नए टी20 कप्तान और उपकप्तान का ऐलान, 31 वर्षीय बना कैप्टन, तो 27 साल का वाइसकैप्टन
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर