आखिरकार हो गया नए टी20 कप्तान और उपकप्तान का ऐलान, 31 वर्षीय बना कैप्टन, तो 27 साल का वाइसकैप्टन
Published - 26 May 2026, 11:48 AM | Updated - 26 May 2026, 11:51 AM
Table of Contents
T20 Captain: आईपीएल 2026 का विनर मिलने में अब सिर्फ तीन पड़ाव बाकी रह गए हैं. इसके बाद दुनिया को अपनी इस सीजन की विजेता टीम मिल जाएगी. लेकिन इसी बीच बोर्ड ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए टी20 कप्तान (T20 Captain) और उपकप्तान का ऐलान कर दिया गया है.
बता दें कि सोमवार को बोर्ड ने तीन अलग-अलग राष्ट्रीय टीमों का ऐलान किया. जिसके तहत टीम तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी.
बोर्ड ने किया नए T20 Captain और उपकप्तान का ऐलान
Sri Lanka Tour of West Indies 2026🏏
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) May 25, 2026
Sri Lanka Cricket’s Selection Panel has selected the following squads for Sri Lanka’s Tour of the West Indies 2026.
The tour will feature matches across all three formats - ODI, T20I, and Test cricket.
The tour will begin with the ODI series,… pic.twitter.com/rnZYZZHm0S
दरअसल, श्रीलंका बोर्ड ने सोमवार को वेस्टइंडीज के आने वाले दौरे के लिए तीन अलग-अलग राष्ट्रीय टीमों का ऐलान किया है. टीम दो टेस्ट, तीन वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी.
टेस्ट टीम का कप्तान धनंजय डिसिल्वा को बनाया गया है. जबकि, कामिंदु मेंडिस को उप कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
वहीं, ODI और टी20 टीम की कप्तानी कुसल मेंडिस को दी गई है. वहीं, टेस्ट को छोड़कर दोनों फॉर्मेट में कमिंदु मेंडिस को उपकप्तान बनाया गया है.
बोर्ड ने दासुन शनाका को हटाया

कुसल मेंडिस बने छठे टी20 कप्तान
गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में श्रीलंका क्रिकेट में कप्तानी को लेकर काफी बदलाव देखने को मिला है. दासुन शनाका से पहले चरिथ असलंका के हाथों में टीम की कमान थी. वहीं, कुसल मेंडिस पिछले 6 सालों में श्रीलंका के छठे टी20 कप्तान (T20 Captain) हैं.
बता दें कि वेस्टइंडीज दौरे के लिए श्रीलंका टीम 3 जून से अपने सफर की शुरूआत करेगी. सबसे पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज खेली जाएगी. फिर दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला का आयोजन होगा.
बेहद चौंकाने वाले नाम! 2028 टी20 वर्ल्ड कप तक भारत के कप्तान-उपकप्तान हुए फाइनल
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर