बेहद चौंकाने वाले नाम! 2028 टी20 वर्ल्ड कप तक भारत के कप्तान-उपकप्तान हुए फाइनल

Published - 26 May 2026, 08:50 AM | Updated - 26 May 2026, 08:55 AM

2028 T20 World Cup

2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम रखा। फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराकर टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया और साथ ही टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में तीन खिताब जीतने वाली पहली टीम बनने का रिकॉर्ड भी बना दिया।

इस ऐतिहासिक जीत के बाद अब भारतीय क्रिकेट में अगले बड़े बदलावों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच 2028 टी20 वर्ल्ड कप (2028 T20 World Cup) को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया के कप्तान और उपकप्तान को लेकर कई चौंकाने वाली खबरें सामने आ रही हैं। इस बड़े टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया की कप्तानी और उपकप्तानी की जिम्मेदारी इन दो खिलाड़ियों को सौंपी जा सकती है। आइए जानते हैं कौन होंगे वो दो खिलाड़ी ?

इस खिलाड़ी को मिल सकती है कप्तानी

2028 टी20 वर्ल्ड कप (2028 T20 World Cup) को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर को सौंपी जा सकती है। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान अपनी नेतृत्व क्षमता को लगातार साबित किया है। श्रेयस ने अपनी कप्तानी में कई टीमों को शानदार प्रदर्शन कराया है और बड़े टूर्नामेंटों में दबाव के बीच बेहतर फैसले लेने की क्षमता दिखाई है।

उनकी अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स ने 2020 में पहली बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई थी। इसके बाद 2024 में उनकी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स चैंपियन बनी, जबकि 2025 में पंजाब किंग्स को भी फाइनल तक पहुंचाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई।

लगातार अलग-अलग टीमों के साथ सफलता हासिल करना इस बात का संकेत देता है कि वह भविष्य में भारतीय टी20 टीम की कप्तानी के मजबूत दावेदार बन सकते हैं।

इस खिलाड़ी को मिल सकती हैं उपकप्तानी

2028 टी20 वर्ल्ड कप (2028 T20 World Cup) को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया की उपकप्तानी की जिम्मेदारी संजू सैमसन को सौंपी जा सकती है। पिछले कुछ समय में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी और नेतृत्व क्षमता से सभी को प्रभावित किया है।

2026 टी20 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और पूरे टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी से टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई थी। इतना ही नहीं, उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार भी दिया गया था।

संजू सैमसन के आईपीएल कप्तानी रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 2021 से 2025 तक कुल 67 मैचों में कप्तानी की, जिसमें उनकी टीम को 33 मुकाबलों में जीत और 33 मैचों में हार मिली, जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा।

उनका जीत प्रतिशत लगभग 49.25% रहा है। उनकी कप्तानी में राजस्थान ने 2022 में फाइनल तक का सफर तय किया था, जबकि 2024 में टीम प्लेऑफ तक पहुंचने में सफल रही थी। लगातार कई सीजन तक टीम को प्रतिस्पर्धी बनाए रखना उनकी नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।

कब और कहां होगा 2028 T20 World Cup?

2028 का टी20 वर्ल्ड कप (2028 T20 World Cup) ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी और क्रिकेट फैंस को कई बड़े मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। यह पहली बार होगा जब न्यूजीलैंड पुरुष टी20 वर्ल्ड कप की सह-मेजबानी करेगा।

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में बेहद मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी। टीम इंडिया ने 2024 और 2026 में लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतकर इतिहास रचा था।

अब भारतीय टीम की नजर 2028 टी20 वर्ल्ड कप (2028 T20 World Cup) में लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने और खिताबों की हैट्रिक लगाने पर टिकी होगी। अगर भारत ऐसा करने में सफल रहता है, तो यह टी20 क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक हो सकती है। 2028 T20 World Cup की टीम इंडिया सबसे बड़ी प्रबल दावेदार भी है.

ये भी पढ़े : नाम बड़े दर्शन छोटे साबित हुए ये 4 बड़े खिलाड़ी, 1-2 पारियों को छोड़ पूरे IPL सीजन हुए फ्लॉप साबित

Tagged:

team india shreyas iyer Sanju Samson 2028 T20 World Cup
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड

सूर्यकुमार यादव
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com