SRH vs RR Eliminator Pitch Report: पिच ने दिया साफ संकेत, कौन जीतेगा मुकाबला और किन खिलाड़ियों को करेगी मदद?
Published - 26 May 2026, 09:26 AM | Updated - 26 May 2026, 09:28 AM
Table of Contents
SRH vs RR Eliminator Pitch Report: आईपीएल 2026 का दूसरा एलिमिनेटर 27 मई बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों का सामना नया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया चंडीगढ़ में होगा. मैच की शुरूआत भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे से होगी. जबकि, टॉस 7 बजे किया जाएगा.
दोनों ही टीमों ने इस शानदार प्रदर्शन किया, और यहं तक पहुंची है. अब एलिमिनेटर हैदराबाद vs राजस्थान (SRH vs RR Eliminator Pitch Report) में कड़ी टक्कर होने वाली है. लेकिन उससे पहले जान लेते हैं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट के बारे में.....
SRH vs RR Eliminator Pitch Report: किस के लिए मददगार होगी पिच?

महाराज यदविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच लाल और काली मिट्टी के मिश्रण से बनी है. जिस पर तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग और उछाल मिलती है. हालांकि, जैसे-जैसे खेले आगे बढ़ता है तो पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल होने लगती है.
इसलिए बल्लेबाज शुरूआत में संभल कर खेले और सेट होने के बाद ही खुलकर शॉट्स लगाने की कोशिश करें. कुल मिलाकर महाराज यदविंद्र सिंह स्टेडियम की पिच एक संतुलित (Balanced) पिच है, जो शुरुआत में तेज गेंदबाजों और बाद में बल्लेबाजों दोनों को मदद करती है.
अगर कोई बल्लेबाज धैर्य के साथ खेले और सेट हो जाए तो बड़े शॉट्स लगाकर टीम को जीता सकता है. क्योंकि इस मैदान की बाउंड्री छोटी है. जिस कारण अक्सर यहां पर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं.
IPL मैचों में महाराज यदविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंढीगढ़ के आंकड़ें
कुल मैच- 15
पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 7
पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 8
ग्राउंड का एवरेज स्कोर- 181
सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 254/7 (Punjab Kings) v 19/04/2026 v Lucknow Super Giants
सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड- 95 (Kolkata Knight Riders) v 15/04/2025 v Punjab Kings
सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा- 223/4 (Punjab Kings) v 11/04/2026 v Sunrisers Hyderabad
हर विकेट पर एवरेज रन- 26.73
हर ओवर पर एवरेज रन- 9.31
SRH vs RR Eliminator Pitch Report: किस की होगी जीत?
महाराज यदविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कुल मैच- 15 खेले जा चुके हैं. जिनमें पहले पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 7 है. जबकि, पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैचों की संख्या- 8 है. ग्राउंड के एवरेज स्कोर की बात करें तो 181 है, और सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 254 है.
हालांकि, शाम का मैच होने की वजह से ओस की भूमिका अहम होगी. अगर कोई कप्तान टॉस जीतता है तो वो पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगा. क्योंकि दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है.
वहीं, जीत की बात करें तो राजस्थान और हैदराबाद दोनों ही फॉर्म में है. दोनों ही टीमों के पास स्टार खिलाड़ियों की भरमार है. लेकिन एलिमिनेटर मैच में सही सूझबूझ और रणनीति के साथ ही टीमों को खेलना होगा. जो टीम वक्त रहते मैदान पर सही फैसला लेगी, उसकी जीत के ज्यादा चांसेस है. हालांकि मौजूदा फॉर्म देखते हुए SRH का पलड़ा भारी जरुर नजर आ रहा है.
Tagged:
SRH vs RR IPL 2026 SRH vs RR Eliminator Pitch Reportऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर