चोट के चलते पाकिस्तान ODI सीरीज से बाहर हुए Mitchell Marsh, अब ये खिलाड़ी बना ऑस्ट्रेलिया का नया कप्तान
Published - 26 May 2026, 09:40 PM | Updated - 26 May 2026, 09:51 PM
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को पाकिस्तान दौरे से ठीक पहले एक बहुत बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर और कप्तान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) टखने की चोट के कारण आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज से पूरी तरह बाहर हो गए हैं।
मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) की गैरमौजूदगी में अब विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस (Josh Inglis) को ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान सौंपी गई है। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच यह महत्वपूर्ण वनडे सीरीज 30 मई से शुरू होने जा रही है।
Mitchell Marsh की चोट ने बढ़ाई ऑस्ट्रेलिया की टेंशन

कप्तान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) का वनडे सीरीज से बाहर होना ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए एक बहुत बड़ी मुसीबत बन गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल 2026 के दौरान उनके टखने में गंभीर चोट लग गई थी।
इस चोट की वजह से वह अपनी आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए आखिरी मैच भी नहीं खेल पाए थे। वह तुरंत इलाज के लिए वापस पर्थ लौट गए हैं।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साफ किया है कि मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) अभी डॉक्टरों की देखरेख में रहेंगे। पाकिस्तान दौरे के बाद ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश का दौरा भी करना है।
चोट की गंभीरता को देखते हुए अभी यह तय नहीं है कि वह बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में खेल पाएंगे या नहीं। उनका बाहर होना टीम के संतुलन को बिगाड़ सकता है क्योंकि वह बल्ले और गेंद दोनों से शानदार फॉर्म में चल रहे थे।
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका! 309 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान
जोश इंग्लिस बने नए कप्तान
मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के अचानक बाहर होने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जोश इंग्लिस को नया कप्तान नियुक्त किया है। जोश इंग्लिस एक बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और उन्हें कप्तानी का पुराना अनुभव भी है।
इससे पहले नवंबर 2024 में भी जब पाकिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था, तब मुख्य खिलाड़ियों के आराम के दौरान इंग्लिस ने ही टीम की अगुवाई की थी।
ऑस्ट्रेलियाई टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस और उपकप्तान ट्रैविस हेड आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मैचों में व्यस्त होने के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।
इसके अलावा तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को भी इस दौरे से आराम दिया गया है। ऐसे में सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में जोश इंग्लिस के ऊपर युवा खिलाड़ियों को साथ लेकर पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम को उसके घर में हराने की एक बड़ी जिम्मेदारी होगी।
जानें सीरीज का पूरा शेड्यूल
इस वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 मई को रावलपिंडी के मैदान पर खेला जाएगा। इसके बाद सीरीज के बाकी बचे दोनों मैच लाहौर में आयोजित होंगे। दूसरा वनडे मैच 2 जून को और तीसरा आखिरी वनडे मुकाबला 4 जून को खेला जाएगा।
पाकिस्तान की पिचों पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है, जिसे देखते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले से ही अपनी तैयारियों में जुट गई है। हाल के दिनों में पाकिस्तान ने सफेद गेंद के क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया पर दबदबा बनाया है।
ऐसे में नए कप्तान जोश इंग्लिस के लिए यह दौरा किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होने वाला है। ऑस्ट्रेलियाई फैंस यही दुआ कर रहे हैं कि मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) जल्द से जल्द ठीक होकर मैदान पर वापसी करें।
पाकिस्तान वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: जोश इंग्लिस (कप्तान/विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, बिली स्टैनलेक, एडम जाम्पा।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर