IPL 2026: इन 4 कप्तान-कोच की जोड़ी से फ्रेंचाइजी जोड़ रही अब अपने हाथ, हमेशा के लिए निकाल रही इन्हें बाहर

Published - 26 May 2026, 04:10 PM | Updated - 26 May 2026, 04:22 PM

IPL 2026

आईपीएल 2026 (IPL 2026) का लीग स्टेज का सफर समाप्त हो चुका है और आज से प्लेऑफ की जंग की शुरुआत होने वाली है। पहला मुकाबला 26 मई की शाम 7:30 से आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है

जबकि IPL 2026 का दूसरा मुकाबला कल शाम यानी की 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। हालांकि इस दौरान एक बड़ी खबर आ रही है कि कुछ आईपीएल टीमें आगामी सीजन के लिए कड़ा फैसला ले सकती हैं। जिसमें कुछ मुख्य टीमों के कप्तानों का हटाया जाना भी शामिल है।

ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हो सकते हैं

RISHABH PANT

भारतीय टीम के धुरंधर बल्लेबाजों में शुमार ऋषभ पंत आईपीएल 2026 (IPL 2026) में अपने खराब प्रदर्शन से लगातार जूझते दिखे जिसकी वजह से उनकी कप्तानी पर भी असर पड़ा था।

इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स अपने सबसे खराब दौर से गुजरी जिसकी वजह से वह लीग स्टेज में अंक तालिका के आखिरी पायदान पर रही, इसके साथ ही ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है कि वह आईपीएल 2027 से पहले एलएसजी खेमे से निकल सकते हैं।

आपको बता दें फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स का मालिकाना हक दो ग्रुपों के हाथ में है जिसमें जीएमआर ग्रुप और जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स शामिल हैं। इस सीजन की समाप्ति के बाद जीएमआर ग्रुप ने तीन-तीन साल दोनों ग्रुपों को संभालने का प्रस्ताव रखा है

अगर इस प्रस्ताव पर दोनों हिस्सेदारों के बीच सहमति बनती है तो संभव है कि ऋषभ पंत की वापसी दिल्ली कैपिटल्स में हो सकती है। JSW Sports का संबंध ऋषभ पंत से काफी अच्छा रहा है।

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका! 309 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान

IPL 2026 के बाद सीएसके मैनेजमेंट कर सकती है बड़ा बदलाव

आईपीएल 2026 (IPL 2026) सीएसके के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। जिस तरह चेन्नई की टीम थी कोई नहीं कह सकता था कि टीम का यह हाल होगा, लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ और स्टीफन फ्लेमिंग की अगुवाई में चेन्नई लगातार तीसरे साल प्लेऑफ की जंग से बाहर रही है।

ऐसे में माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी अगले साल ऋतुराज गायकवाड़ को हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल कर सकती है, इसके अलावा कोच स्टीफन फ्लेमिंग को भी बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

सूत्रों की मानें तो चेन्नई सुपर किंग्स के अंदर सब कुछ सही नहीं चल रहा है और दिग्गज खिलाड़ियों और मैनेजमेंट के बीच अनबन की खबरें भी सामने आ रही हैं लेकिन इसका आधिकारिक खंडन नहीं हुआ है।

इन 4 खिलाड़ियों ने खेल लिया अपना अंतिम IPL मैच, अब कभी नहीं बन पाएंगे इस लीग का हिस्सा, आगे होंगे सिर्फ अनसोल्ड

दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर में भी बदलाव की संभावना

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में खराब प्रदर्शन के बाद दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैनेजमेंट में भी बड़े बदलाव की संभावना जाहिर की जा रही है। दिल्ली से कोच हेमांग बदानी को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है

क्योंकि इस साल दिल्ली उस प्रदर्शन को दोहराने में कामयाब नहीं हुई थी। जबकि कप्तान अक्षर पटेल पर भी तलवार लटक रही है। हालांकि अक्षर पटेल को सिर्फ कप्तानी से हटाया जा सकता है, बतौर खिलाड़ी कम ही संभावना है कि उन्हें बाहर निकाला जा सकता है।

बात करें कोलकाता नाइट राइडर्स की तो 2024 में अभिषेक नायर की कोचिंग में कोलकाता विजेता बनी थी लेकिन इस साल पूरी तरह असफल रही है, तो इन्हें भी आईपीएल 2027 से पहले रिलीज किया जा सकता है।

इनके अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में आईपीएल 2026 (IPL 2026) में टीम के खराब प्रदर्शन से मैनेजमेंट असंतुष्ट दिख रही है और संभावना है कि यह रहाणे का केकेआर के साथ आखिरी सीजन साबित हो सकता है।

Tagged:

ajinkya rahane hardik pandya rishabh pant kkr DELHI CAPITALS (DC) axar patel csk Hemang Badani IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

26 मई

31 मई
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com