RCB vs GT: गुजरात टाइटंस को पहला क्वालीफायर में 92 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची आरसीबी

Published - 26 May 2026, 11:55 PM | Updated - 27 May 2026, 12:06 AM

RCB Vs GT

RCB vs GT: आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस (GT) को 92 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है।

धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर खेले गए इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 19.3 ओवर में सिर्फ 162 रनों पर ढेर हो गई। इस शानदार जीत के साथ ही आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

RCB vs GT में रजत पाटीदार ने बनाए 93 रन

RAJAT PATIDAR

RCB vs GT के इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने मोर्चे से अगुवाई की और गुजरात के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

पाटीदार ने मात्र 33 गेंदों में 5 चौकों और 9 गगनचुंबी छक्कों की मदद से नाबाद 93 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनके अलावा अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने 25 गेंदों में 43 रन बनाए।

अपनी इस पारी के दौरान विराट कोहली ने आईपीएल इतिहास में लगातार चार सीजन में 600 से अधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बनने का गौरव भी हासिल किया।

अंत में क्रुणाल पांड्या के 43 रनों के योगदान की बदौलत आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 254 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया, जो आईपीएल प्लेऑफ के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है।

IPL 2026: इन 4 कप्तान-कोच की जोड़ी से फ्रेंचाइजी जोड़ रही अब अपने हाथ, हमेशा के लिए निकाल रही इन्हें बाहर

पावरप्ले में बिखरी गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी

RCB vs GT के दूसरी पारी में 255 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पावरप्ले के अंदर ही अपने 5 प्रमुख विकेट मात्र 51 रनों पर गंवा दिए। ओपनर बल्लेबाज साई सुदर्शन 14 रन बनाकर बेहद अजीबोगरीब तरीके से हिट-विकेट आउट हो गए।

इसके तुरंत बाद कप्तान शुभमन गिल भी सिर्फ 2 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर बोल्ड हो गए। जोस बटलर ने 11 गेंदों में 29 रनों की तेज पारी खेलकर काउंटर अटैक करने की कोशिश की,

लेकिन जोश हेजलवुड ने उन्हें जल्द ही पवेलियन भेजकर गुजरात की उम्मीदों को करारा झटका दिया। जेसन होल्डर शून्य और निशांत सिंधु 5 रन बनाकर आउट हुए, जिससे गुजरात की टीम पूरी तरह दबाव में आ गई।

इन 4 खिलाड़ियों को IPL 2027 से पहले ज़रूर रिलीज़ करेंगी प्रीति जिंटा, अब नहीं उठाएंगी इनका खर्चा-पानी

आरसीबी गेंदबाजी आक्रमण के सामने तेवतिया का संघर्ष बेकार

एक समय गुजरात की टीम ने RCB vs GT की दूसरी 88 रनों पर अपने 8 विकेट खो दिए थे और ऐसा लग रहा था कि टीम 100 रन भी नहीं बना पाएगी। लेकिन राहुल तेवतिया ने एक छोर संभालकर अकेले लड़ाई लड़ी। तेवतिया ने 43 गेंदों में 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 68 रनों की जुझारू पारी खेली।

उन्होंने मोहम्मद सिराज के साथ मिलकर टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया। आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी में जैकब डफी सबसे सफल रहे, जिन्होंने 39 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

उनके अलावा अनुभवी भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट लेकर गुजरात की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई। क्रुणाल पांड्या ने आखिरी विकेट लेकर आरसीबी को फाइनल का टिकट दिला दिया।

अब गुजरात टाइटंस को फाइनल में पहुंचने के लिए क्वालीफायर 2 में एक और मौका मिलेगा। इस प्रकार RCB vs GT मैच में बेंगलुरु की टीम ने खेल के हर क्षेत्र में गुजरात को पूरी तरह पछाड़ दिया और अपनी बादशाहत साबित की।

Tagged:

Rajat Patidar RCB vs GT Jacob Duffy
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

आरसीबी

29 मई
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com