भारत दौरे के लिए अफगानिस्तान की ODI और टेस्ट टीम का हुआ ऐलान, Kavya Maran की SRH से खेले 2 खिलाड़ियों को मौका

Published - 27 May 2026, 08:59 AM | Updated - 27 May 2026, 09:02 AM

Afghanistan

Afghanistan: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ एक टेस्ट और तीन मैचों की वनडे मैचों की सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान किया है. हसमतुल्लाह शाहिदी को एक टेस्ट और तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिए टीम की कप्तानी सौंपी गई है. खास बात यह है कि इंडियन प्रीमियर लीग में खेल चुके सनराइजर्स हैदराबाद के 2 खिलाड़ियों को भी Afghanistan टीम में जगह दी गई है.

काव्या मारन के 2 खिलाड़ियों को मिली Afghanistan टीम में जगह

दरअसल, भारत के खिलाफ अफगानिस्तान टीम में राशिद खान और मोहम्मद नबी को शामिल किया गया है. यह दोनों ही खिलाड़ी SRH के लिए खेल चुके हैं. राशिद और मोहम्मद नबी को वनडे टीम में जगह मिली है.

बता दें कि राशिद खान काव्या मारन की टीम के साथ 4 साल जुड़े रहे थे. उन्होंने 2018 से 2021 तक हैदराबाद के लिए आईपीएल खेला है. वहीं, मोहम्मद नबी भी 2018 से 2021 तक SRH के लिए खेले हैं.

वनडे और टेस्ट टीम में इन खिलाड़ियों को मिली जगह

Afghanistan

वनडे टीम में राशिद खान के अलावा विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान जैसे खिलाड़ियों को चुना गया है. टीम में अनुभी खिलाड़ी मोहम्मद नबी की काफी समय बाद वापसी हुई है. वहीं, युवा स्पिनर गजनफर को भी मौका दिया गया है.

टेस्ट टीम की बात करें तो भारत की स्पिन-अनुकूल पिचों को ध्यान में रखते हुए अफगानिस्तान ने मुख्य रूप से शराफुद्दीन अशरफ और कैस अहमद को टीम में शामिल किया है.

वहीं, तेज गेंदबाजी और स्पिन के बैकअप के तौर पर नांग्याल खारोताई, जिया यू रहमान शरीफी और बिलाल सामी को वनडे के साथ टेस्ट के लिए दोनों स्क्वाड में जगह दी है.

Hardik Pandya के बदले मुंबई इंडियंस ने CSK से मांगे ये 2 स्टार खिलाड़ी! अब इन्ही के साथ ट्रेड होंगे MI कप्तान

कब खेली जाएगी वनडे और टेस्ट सीरीज?

भारत और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच एक टेस्ट मैच 6-10 जून 2026 के बीच खेला जाएगा, जो कि न्‍यू चंडीगढ़ (मुल्‍लांपुर) में होगा. मैच की शुरूआत भारतीय समयनुसार सुबह 9:30 बजे से होगी.

वहीं, भारत और अफगानिस्‍तान के बीच पहला वनडे - 14 जून 2026 को धर्मशाला में दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा, दूसरा वनडे - 17 जून 2026 - लखनऊ में. तीसरा वनडे 20 जून 2026 - चेन्‍नई में आयोजित होगा.

अफगानिस्तान टेस्ट टीम:

हसमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदीकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमानुल्लाह जादरान, अफसर जाजई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल, अजमतुल्लाह ओमरजई, शरफुद्दीन अशरफ, नांगयाल खारोटई, कैस अहमद, बिलाल समी, जिया शरीफी, सलीम सफी।

अफगानिस्तान वनडे टीम:

हसमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदीकुल्लाह अटल, दरवाइश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, नांगयाल खारोटई, एम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल समी

IPL 2026: पहले ही क्वालीफायर में पलटी पूरी बाजी! साईं सुदर्शन की कुर्सी छीनने के बेहद करीब पहुंचे Virat Kohli

Tagged:

IND vs AFG ipl SRH kavya maran Afghanistan
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com