Hardik Pandya के बदले मुंबई इंडियंस ने CSK से मांगे ये 2 स्टार खिलाड़ी! अब इन्ही के साथ ट्रेड होंगे MI कप्तान

Published - 27 May 2026, 01:26 AM | Updated - 27 May 2026, 01:38 AM

Hardik Pandya

आईपीएल 2027 के आधिकारिक आगाज से पहले ही ट्रेड मार्किट में बहुत बड़ा भूचाल आ गया है। क्रिकेट के गलियारों से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है।

खबरों की मानें तो मुंबई इंडियंस अपने कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को चेन्नई सुपर किंग्स या कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ ट्रेड करने की पूरी योजना बना रही है। इसके बदले में मुंबई ने अन्य टीमों के सामने बेहद बड़ी मांग रख दी है।

मुंबई इंडियंस ने CSK के सामने रखी बड़ी शर्त

Shivam And Ayush

आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच एक ऐतिहासिक ट्रेड डील होने की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई इंडियंस ने अपने स्टार ऑलराउंडर और कप्तान

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को चेन्नई सुपर किंग्स में भेजने के लिए हरी झंडी दिखा दी है। लेकिन इसके बदले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई से उनके दो सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ियों की मांग की है।

मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स से उनके धाकड़ बल्लेबाज शिवम दुबे (Shivam Dube) और युवा टेलेंट आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) को अपनी टीम में शामिल करने की मांग रखी है।

शिवम दुबे पिछले कुछ सीजन से चेन्नई के लिए मिडिल ऑर्डर की सबसे मजबूत रीढ़ रहे हैं, जबकि आयुष म्हात्रे ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। अगर यह ट्रेड पूरा होता है, तो हार्दिक पंड्या आईपीएल 2027 में पीले रंग की जर्सी में नजर आ सकते हैं।

चोट के चलते पाकिस्तान ODI सीरीज से बाहर हुए Mitchell Marsh, अब ये खिलाड़ी बना ऑस्ट्रेलिया का नया कप्तान

Hardik Pandya के बदले मुंबई इंडियंस की नजर ग्रीन पर

मुंबई इंडियंस सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स ही नहीं, बल्कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ भी बातचीत के रास्ते खुले रखे हुए है। अगर चेन्नई के साथ डील फाइनल नहीं हो पाती है, तो मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को केकेआर में भी ट्रेड कर सकती है।


मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने उनके स्टार ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन (Cameron Green) का नाम आगे बढ़ाया है।

मुंबई इंडियंस चाहती है कि हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के बदले कैमरून ग्रीन की उनकी टीम में दोबारा वापसी हो जाए। ग्रीन इससे पहले भी मुंबई के लिए खेल चुके हैं और टीम उनके प्रदर्शन से भली-भांति वाकिफ है।

RCB vs GT: गुजरात टाइटंस को पहला क्वालीफायर में 92 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची आरसीबी

ऋषभ पंत की भी हो सकती है दिल्ली कैपिटल्स में घर वापसी

ट्रेड विंडो के इस बाजार में सिर्फ हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ही नहीं, बल्कि भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को लेकर भी एक बहुत बड़ी अपडेट सामने आ रही है।

खबरों के अनुसार, ऋषभ पंत आईपीएल 2027 में एक बार फिर अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स (DC) में वापस लौट सकते हैं। ऋषभ पंत का दिल्ली कैपिटल्स के साथ बहुत पुराना और गहरा रिश्ता रहा है।

फैंस भी उन्हें दोबारा दिल्ली की कप्तानी करते हुए देखना चाहते हैं। अगर हार्दिक पंड्या चेन्नई या केकेआर में जाते हैं और ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी होती है,

तो यह आईपीएल इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला सीजन साबित होने वाला है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मेगा ट्रेड डील पर सभी फ्रेंचाइजी कब आधिकारिक मुहर लगाती हैं।

Tagged:

Mumbai Indians IPL 2027 HARDIK PANDYA TRADE DEAL
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

हार्दिक पांड्या

आरसीबी ने
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com