आखिरकार टीम के नए कप्तान का हुआ ऐलान, LSG के स्टार खिलाड़ी को सौंपी गई कप्तानी

Published - 27 May 2026, 10:28 AM | Updated - 27 May 2026, 10:42 AM

LSG

LSG : पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे (ODI) सीरीज खेली जाएगी. श्रृंखला का पहला मैच 30 मई से खेला जाएगा. लेकिन उससे पहले टखने की चोट के कारण कप्तान मिचेल मार्श टीम से बाहर हो गए हैं.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस खबर की खुद पुष्टि करते हुए कहा है 'मिशेल मार्श टखने की चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं'. अब मिचेल मार्श की जगह पाकिस्तान के खिलाफ LSG के स्टार खिलाड़ी को कैप्टेंसी सौंपी गई है.

LSG के खिलाड़ी को मिली ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी

LSG

मिशेल मार्श के ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम से बाहर होने के बाद जोश इंग्लिस को पाकिस्तान दौरे पर टीम की कमान सौंपी गई है. नियमित कप्तान के चोटिल होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने अचानक यह फैसला लिया है.

बता दें कि आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ ने Josh Inglis को 8.60 करोड़ में खरीदा था. उन्होंने इस सीजन अपने बल्ले से 186.01 के स्ट्राइक रेट से 266 रन बनाए. जबकि, इस दौरान जोश इंगलिस ने 3 अर्धशतक के साथ 32 चौके और 12 छक्के भी जड़े.

मार्श को क्या हुआ?

मिचेल मार्श आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम में शामिल थे. लेकिन चोट के कारण वह आईपीएल अभियान बीच में ही छोड़कर अपने स्वदेश लौट गए. वह सीजन का आखिरी मैच तक नहीं खेल पाए. फिलहाल वह पर्थ में रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं.

यहां पर उनके टेस्ट भी किए जाएंगे. वहीं, ऑस्ट्रेलिया को 9 जून से बांग्लादेश के साथ लिमिटेड ओवरों की सीरीज भी खेलनी है. इस श्रृंखला के लिए भी मार्श की उपलब्धता निश्चित नहीं है.

RCB vs GT 1st qualifier Stats: रजत पाटीदार और किंग कोहली का तूफान, टूट गए IPL इतिहास के कई बड़े रिकॉर्ड्स, देखें पूरी लिस्ट

वनडे क्रिकेट में मिशेल मार्श का प्रदर्शन

मिशेल मार्श ने ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे क्रिकेट में कुल 99 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 37.3 की औसत और 94.6 के स्ट्राइक रेट से 3098 रन बनाए हैं. जबकि, इस दौरान उन्होंने 20 फिफ्टी भी जड़ी और 4 शतक भी लगाए. वहीं उन्होंने गेंद से भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 57 विकेट हासिल किए हैं.

बता दें आईपीएल 2026 में भी इस स्टार खिलाड़ी ने LSG के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और सीजन में 500 से ज्यादा रन भी टीम के लिए बनाए, लेकिन अन्य खिलाड़ियों से उस तरह का साथ ना मिल पाने की वजह से लखनऊ की टीम को पॉइंट्स टेबल के 10वें स्थान पर रहना पड़ा था.

Tagged:

lucknow super giants LSG pak vs aus Josh Inglis
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

33 मैच

31 मई 2026
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com