युगांडा के खिलाफ मैचों के लिए Suryakumar Yadav को मिली टीम में जगह, जानें कब और कहां एक्शन में आएंगे नजर
Published - 27 May 2026, 12:47 PM | Updated - 27 May 2026, 12:48 PM
Suryakumar Yadav : आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन से जूझने के बाद भी सूर्यकुमार यादव ने क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला नहीं किया है. अब वह 30 मई को होने वाले टी-20 मैच में युगांडा क्रिकेट टीम के खिलाफ ‘ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट’ के साथ खेलते हुए दिखाई देंगे. भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान Suryakumar Yadav इस टूर्नामेंट में आकर्षण का केंद्र होने वाले हैं.
कब और कहां खेलेंगे Suryakumar Yadav ?

युगांडा की टीम फिलहाल मुंबई के दौरे पर है. इस दौरान वह चार एकदिवसीय और उतने ही टी20 मैच खेलेगी. दिलचस्प बात यह है कि टी-20 प्रारूप के ये मैच टी-20 मुंबई लीग की चार अलग-अलग टीमों के खिलाफ खेले जाएंगे.
यह मुकाबला मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ग्राउंड, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा. वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव 30 मई को ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट की ओर से युगांडा के खिलाफ खेलेंगे.
इस लीग पर बात करते हुए एमसीए के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने बताया कि युगांडा के साथ इस समझौते में अंतररष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के चेयरमैन जय शाह की की अहम भूमिका रही है.
Suryakumar Yadav का IPL 2026 में फ्लॉप प्रदर्शन
सूर्यकुमार यादव के लिए आईपीएल 2026 खास नहीं रहा है. पूरा सीजन वह बल्ले से संघर्ष करते हुए दिखाई दिए हैं. अगर वह इस लीग में हिस्सा लेते हैं, तो उनके पास खुद को साबित करने का सुनहरा मौका होगा. यह मुकाबला Suryakumar Yadav को उनका आत्मविश्वास पाने में काफी मदद करेगा.
सूर्या सिर्फ आईपीएल में ही नहीं बल्कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी टीम की जीत में योगदान देने में विफल रहे थे. बेशक से टीम इंडिया ने उनके अंडर विश्व कप का खिताब जीता लेकिन बतौर खिलाड़ी उनका प्रदर्शन जीरो रहा था.
Sai Sudharsan ने रचा अनचाहा इतिहास, ये शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने वाले बने IPL हिस्ट्री के पहले बल्लेबाज
सूर्या के पास आखिरी मौका
आईपीएल 2026 में भी सूर्यकुमार ने फ्रेंचाइजी को अपने प्रदर्शन से काफी निराश किया. वह सालों से मुंबई इंडियंस से जुड़े हुए हैं, और टीम के सीनियर और प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं. ऐसे में टीम में उनकी जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ जाती है. लेकिन सूर्या मैनेजमेंट की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए.
स्काई ने IPL 2026 में कुल 13 मैच खेले थे. जिनमें उन्होंने 20.77 की औसत और 147.54 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 270 रन बनाए. साथ ही इस दौरान 2 फिफ्टी भी जड़ी. लेकिन जरूरत के समय वह बड़ी पारी खेलने में नाकामयाब रहे.
कुल मिलाकर सूर्या के बाद आईपीएल खत्म होते ही अपनी फॉर्म को पाने का एक और मौका है. अगर वह युगांडा के खिलाफ अच्छा खेलते हैं तो टीम इंडिया में अपनी जगह फिर से पक्की कर सकते हैं.
उनकी खराब फॉर्म की वजह से ही भारत की टी20 कप्तानी भी छिनी जा सकती है. इतना ही नहीं अब टीम में उनकी जगह पर भी खतरा मंडराने लगा है.
RCB के इस खिलाड़ी का टीम इंडिया में हुआ डेब्यू तय! कोच गंभीर अब पक्का दे रहे आयरलैंड दौरे का टिकट
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर