RCB के इस खिलाड़ी का टीम इंडिया में हुआ डेब्यू तय! कोच गंभीर अब पक्का दे रहे आयरलैंड दौरे का टिकट

Published - 27 May 2026, 11:15 AM | Updated - 27 May 2026, 01:06 PM

RCB 3

इंडियम प्रीमियर लीग 2026 में गत चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का प्रर्दशन कमाल का रहा. रजत पाटीदार की कप्तानी में एक बार फिर धमाल में मचाती नजर आई और फाइनल का टिकट कर सकी. इस दौरान आरसीबी के कई खिलाड़ियों ने अपनी परफ़ोर्मेंस से सभी को काफी प्रभावित किया. इस बीच बेंगलुरु के एक खिलाड़ी ने टीम इंडिया के दरवाजे खटखटा दिए. हाल ही में मिली रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय चयनकर्ता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के इस धुरंधर को टीम में शामिल करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

RCB के इस खिलाड़ी का टीम इंडिया में हुआ डेब्यू तय!

RCB

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बहुत से खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रर्दशन के दम पर दर्शकों के दिलों में जगह बनाई. टीम के कप्तान रजत पाटीदार भी इन्हीं में से एक रहे. उन्होंने बतौर बल्लेबाज और कैप्टन अपने विस्फोटक प्रर्दशन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा.

जिसके बाद अब उनको लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. हाल ही में मिली रिपोर्ट के मुताबिक अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति उन्हें टीम इंडिया में डेब्यू का मौका देना चाहती है. ऐसे में कयास लगाए जा रहें कि रजत पाटीदार को आयरलैंड सीरीज के लिए चुना जा सकता है.

IPL 2026: पहले ही क्वालीफायर में पलटी पूरी बाजी! साईं सुदर्शन की कुर्सी छीनने के बेहद करीब पहुंचे Virat Kohli

आयरलैंड सीरीज में मिल सकता है मौका

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक करीबी सूत्र ने खुलासा करते हुए बताया कि आगामी आयरलैंड सीरीज के लिए भारतीय टी20 टीम में रजत पाटीदार को शामिल किए जाने की संभावना है. साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्य कोच गौतम गंभीर और चयनकर्ता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के इस खिलाड़ी के आईपीएल प्रदर्शन से बेहद खुश हैं, जिसकी वजह से उनके लिए टीम में जगह बना पाना आसान हो गया है. बता दें कि टीम इंडिया दो मैच की टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड दौरा करने वाली है, जिसके लिए टीम का ऐलान होना बाकी है.

अपनी बल्लेबाजी से किया प्रभावित

रजत पाटीदार के आईपीएल 2026 प्रर्दशन की बात की जाए तो उनके बल्ले ने अब तक जमकर आग उगली है. उन्होंने 14 मुकाबलों की 13 पारियों में 196.76 के स्ट्राइक रेट से 486 रन बनाए हैं, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल है. इस दौरान उनका औसत 44.18 का रहा.

वहीं, बतौर कप्तान रजत पाटीदार के करियर की बात की जाए तो उनकी अगुवाई में आरसीबी ने 27 में से 19 मैच अपने नाम किए हैं. जबकि 8 मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा. बता दें कि उन्होंने भारत के लिए 3 टेस्ट और एक वनडे मैच खेला है जिसमें उनके नाम क्रमशः 63 और 22 रन दर्ज हैं.

RCB vs GT: गुजरात टाइटंस को पहला क्वालीफायर में 92 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची आरसीबी

Tagged:

team india RCB Rajat Patidar IND vs IRE
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com