महंगे जरूर, लेकिन परफॉर्मेंस दमदार! इन 4 खिलाड़ियों ने अपनी कीमत से किया न्याय, IPL 2026 में किया पैसा वसूल प्रदर्शन

Published - 27 May 2026, 02:08 PM | Updated - 27 May 2026, 02:59 PM

IPL 2026 10

इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन (IPL 2026) अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसके लिए एक टीम का खुलासा हो गया है. 26 मई को गुजरात टाइटंस को मात देकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल टिकट अपने नाम कर लिया है, जबकि दूसरे टीम का फैसला होना अभी भी बाकी है.

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कई खिलाड़ियों ने अपनी उम्दा प्रर्दशन से फैंस के दिलों में जगह बनाई है. इस बीच कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे जिन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए फ्रेंचाइजियों ने करोड़ों खर्च कर दिए और उन्होंने अपनी पावरपैक परफ़ोर्मेंस से अपनी भारी-भरकम कीमत को पूरी तरह सही साबित किया. तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं इन खिलाड़ियों के बारे में....

IPL 2026 में इन 4 खिलाड़ियों ने अपनी कीमत से किया न्याय

हेनरिक क्लासेन

आईपीएल 2026 के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक रहे हेनरिक क्लासेन के बल्ले ने पूरे सीजन जमकर आग उगली है. निलामी से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 23 करोड़ रुपए देकर रिटेन किया था. एसआरएच के लिए खेलते हुए उन्होंने दमदार बल्लेबाजी की और गेंदबाजों पर कहर बरपाया. अपने इस प्रर्दशन के चलते वह इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. 14 मुकाबलों की 14 पारियों में वह 50.50 की औसत और 159.47 के स्ट्राइक रेट से 606 रन बना पाए थे.

विराट कोहली

Virat Kohli

आईपीएल 2026 (IPL 2026) ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा 21.00 करोड़ रुपए में रिटेन होने वाले विराट कोहली के लिए भी ये संस्करण शानदार रहा था. बतौर ओपनर उन्होंने टीम के लिए धुआंधार पारी खेली और फ्रेंचाइजी से मिलने वाली मोटी रकम के साथ न्यान किया. IPL 2026 में आरसीबी के लिए 15 मैच खेलते हुए विराट कोहली टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज रहे. उनके बल्ले से 15 पारियों में एक शतक और 4 अर्धशतक की मदद से 600 रन निकले.

सैयद मुश्ताक खेलने लायक नहीं, फिर भी कप्तान Shubman Gill बार-बार दे रहे इसे GT की प्लेइंग XI में मौका

शुभमन गिल

इस लिस्ट का एक और नाम गुजरात टाइटंस के स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल (Shubman Gill) का है. आईपीएल 2026 उनके लिए किसी सुनहरे सपने कम नहीं रहा है. बतौर कप्तान और बल्लेबाज बेहतरीन प्रर्दशन कर उन्होंने टीम द्वारा मिलने वाली 16.50 करोड़ रुपए की रकम को सही साबित कर दिया. 14 मैच की 14 पारियों में 6 अर्धशतक के बूते 618 रन बनाकर वह ऑरेंज कैप हासिल करने के दूसरे प्रबल दावेदार हैं. हालांकि, इस समय ये कैप उनकी टीम के ही खिलाड़ी साई सुदर्शन के सिर सजी है.

भुवनेश्वर कुमार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) के लिए भारतीय स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को रिटेन करने के लिए 10 करोड़ रुपये लुटा दिए थे. इसके बाद उन्होंने कातिलाना गेंदबाजी कर टीम की उम्मीदों पर खरा उतरकर दिखाया. अपने इस प्रर्दशन के चलते वह इस समय टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट झटकने वाले खिलाड़ी हैं. 15 मैच में भुवनेश्वर कुमार ने आरसीबी के लिए 8 की इकॉमनी से 26 विकेट झटकी है.

Sai Sudharsan ने रचा अनचाहा इतिहास, ये शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने वाले बने IPL हिस्ट्री के पहले बल्लेबाज

Tagged:

Virat Kohli RCB heinrich klaasen IPL 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com