4 बड़े कारण, क्यों सिर्फ और सिर्फ RCB ही बनेगी IPL 2026 की चैंपियन, अब कोहली की टीम को रोक पाना नामुमकिन

Published - 27 May 2026, 09:42 PM

RCB

IPL 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर है और डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। RCB की टीम ने क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस को 92 रनों के बड़े अंतर से हराकर सीधे फाइनल में जगह बना ली है। इस सीजन में विराट कोहली की टीम जिस खतरनाक फॉर्म में चल रही है, उसे देखकर अब विपक्षी टीमों के पसीने छूट रहे हैं।

इस साल RCB को ट्रॉफी उठाने से रोकना नामुमकिन लग रहा है क्योंकि इस बार इस टीम ने ई साला कप नामदे नारा के साथ शुरूआत नहीं कर रहे बल्कि ई हमारा कप देदे वाला जिद्द अपना रहे। आईए जानते हैं वो चार वजह क्यों आरसीबी इस जीत की सबसे बड़ी दावेदार है।

1.RCB की मजबूत मिडिल ऑर्डर

RCB

RCB की सबसे बड़ी ताकत उनका मजबूत मिडिल ऑर्डर और कप्तान रजत पाटीदार का बल्लेबाज़ी फॉर्म है। क्वालिफायर-1 में पाटीदार ने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 93 रनों की पारी खेलकर अकेले दम पर मैच का रुख बदल दिया।

इस सीजन में RCB किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है। मध्यक्रम में क्रुणाल पांड्या और देवदत्त पडिक्कल जैसे खिलाड़ी लगातार रन बना रहे हैं। यह बल्लेबाजी लाइन-अप किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने का दम रखती है।

IPL फ्रेंचाइजी की लॉटरी साबित हुए ये 4 खिलाड़ी, कम पैसों में दिया बड़ा रिजल्ट, इनके सामने करोड़ों के स्टार भी पड़े फीके

2.शानदार ओपनींग शुरूआत

दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस सीजन में RCB के लिए रीढ़ की हड्डी साबित हुए हैं। वह हर मैच में टीम को ठोस शुरुआत दे रहे हैं। गुजरात के खिलाफ भी उन्होंने 25 गेंदों में 43 रनों की तेज पारी खेलकर बड़े स्कोर की नींव रखी थी।

जब कोहली क्रीज पर होते हैं, तो पूरी टीम का आत्मविश्वास बढ़ जाता है। उनके साथ वेंकटेश अय्यर और फिल साल्ट जैसे ओपनर्स टीम को पावरप्ले में तेज शुरुआत दिला रहे हैं।

महंगे जरूर, लेकिन परफॉर्मेंस दमदार! इन 4 खिलाड़ियों ने अपनी कीमत से किया न्याय, IPL 2026 में किया पैसा वसूल प्रदर्शन

3.बेंगलूरु की कसी हुई गेंदबाजी

इस साल आरसीबी की गेंदबाजी पहले से कहीं ज्यादा संतुलित और खतरनाक नजर आ रही है। अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और विदेशी पेसर जैकब डफी की जोड़ी ने विरोधी बल्लेबाजों की नाक में दम कर रखा है।

क्वालिफायर-1 में डफी ने 3 विकेट और भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए गुजरात के टॉप ऑर्डर को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। डेथ ओवर्स में रसिक डार सलाम भी बेहतरीन काम कर रहे हैं।

4. टीम के पास बेहतरीन फिनिशर के विकल्प

आरसीबी के पास बेहतरीन बल्लेबाजी लाईन-अप के साथ अंत में मैच विजेता के रूप में टीम डेविड जैसे लंबे कद के खिलाड़ी मौजूद हैं जो कम से कम गेंदों में बड़े हिट्स लगाने का मादा रखते हैं।

इसके अलावा टीम के पास बल्लेबाजी विकल्प के रूप में कृणाल पांड्या जैसे खिलाड़ी शामिल हैं जो बड़ें हिट्स के साथ-साथ स्ट्राईक रोटेट करना भी बखूबी जानते हैं।

बेंगलुरु ने इस सीजन में पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहकर और प्लेऑफ में 254 रनों का विशाल स्कोर बनाकर साबित कर दिया है कि वे ही इस साल के असली हकदार हैं।

टीम की निडर मानसिकता, मजबूत बल्लेबाजी और कसी हुई गेंदबाजी के कारण RCB का IPL 2026 का चैंपियन बनना पूरी तरह तय लग रहा है।

Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

29 मई को

31 मई (रविवार को)
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com