3 कारण, क्यों Vaibhav Sooryavanshi को जरुर मिलना चाहिए आयरलैंड सीरीज में मौका, इन बड़ी वजह से जगह करते डिजर्व

Published - 28 May 2026, 03:41 AM | Updated - 28 May 2026, 03:56 AM

Vaibhav Sooryavanshi

भारतीय क्रिकेट में इस समय कई युवा खिलाड़ी घरेलू स्तर पर और अंडर-19 क्रिकेट में अपने बल्ले से धमाल मचा रहे हैं। इन्हीं में से एक नाम है युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का, जिन्होंने बेहद कम उम्र में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सभी

चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है। भारतीय टीम को आने वाले दिनों में आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को टीम में शामिल करने की मांग तेजी से उठ रही है।

घरेलू क्रिकेट में Vaibhav Sooryavanshi का शानदार प्रदर्शन

Vaibhav

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने बेहद कम उम्र में घरेलू क्रिकेट में कदम रखकर इतिहास रच दिया था। बिहार के लिए खेलते हुए उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट (रणजी ट्रॉफी) में अपनी तकनीकी समझ और लंबी पारियां खेलने की क्षमता को साबित किया है।

घरेलू स्तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने यह दिखाया है कि उनके पास खेल की गहरी समझ है। लाल गेंद और सफेद गेंद, दोनों ही फॉर्मेट में घरेलू पिचों पर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाकर

उन्होंने सीनियर नेशनल टीम के दरवाजे पर अपनी मजबूत दस्तक दे दी है। इस वजह से वे आयरलैंड के खिलाफ खेलना डिजर्व करते हैं क्योंकि उन्होंने खुद को साबित किया है।

CSK नहीं बल्कि LSG में ट्रेड होंगे Hardik Pandya! इस विदेशी स्टार खिलाड़ी के साथ हो सकती अदला-बदली

अंडर 19 विश्व कप फाईनल में शतक लगाया

साल 2026 की शुरुआत में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने पूरी दुनिया में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया।

उन्होंने इस मेगा टूर्नामेंट में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई। पूरे टूर्नामेंट में अपने बल्ले से रनों की बारिश करने वाले वैभव को उनके आउटस्टैंडिंग प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

खासकर फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ सिर्फ 80 गेंदों में 175 रनों की उनकी ऐतिहासिक और विस्फोटक पारी ने यह साफ कर दिया कि वह बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं।

SRH vs RR: वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ी सनराइजर्स हैदराबाद, 47 रनों से हारकर IPL 2026 से बाहर, राजस्थान रॉयल्स दूसरे क्वालीफायर में पहुंची

आईपीएल 2026 के टॉप बल्लेबाजों की सूची में

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने बल्लेबाजी के सारे रिकॉर्ड तहस-नहस कर दिए हैं। वह एक सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाने और सबसे ज्यादा (65) छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं।

हद तो तब हो गई जब आज ही खेले गए हाई-प्रेशर एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 12 छक्कों की मदद से 97 रनों की तूफानी पारी खेल डाली।

सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक ठोककर उन्होंने अपनी टीम को क्वालिफायर-2 में पहुंचा दिया। ऐसे प्रचंड फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी को आयरलैंड सीरीज में मौका न देना नाइंसाफी होगी।

Tagged:

IRE vs IND IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

31 मई को

रजत पाटीदार
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com