SRH vs RR: Vaibhav Sooryavanshi के तूफान में उड़ा सनराइजर्स हैदराबाद, 47 रनों से हराकर IPL 2026 से बाहर, राजस्थान रॉयल्स दूसरी क्वालीफायर में पहुंची

Published - 27 May 2026, 11:35 PM | Updated - 27 May 2026, 11:51 PM

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 के रोमांचक एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 47 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। इस करारी हार के साथ ही हैदराबाद का सफर इस सीजन में खत्म हो गया है,

जबकि राजस्थान रॉयल्स ने क्वालीफायर 2 में अपनी जगह पक्की कर ली है। राजस्थान रॉयल्स की इस ऐतिहासिक जीत के सबसे बड़े हीरो युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) रहे, जिन्होंने मैदान के चारों तरफ चौकों और छक्कों की बरसात कर हैदराबाद की गेंदबाजी को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया।

Vaibhav Sooryavanshi का तूफानी पारी, शतक से चूके

Vaibhav And Yashasvi

इस नॉकआउट मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने आते ही सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों पर धावा बोल दिया।

वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) ने मात्र 29 गेंदों का सामना करते हुए 334.48 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से 97 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस विस्फोटक पारी में उन्होंने 5 शानदार चौके और 12 गगनचुंबी छक्के लगाए।

हालांकि, वह केवल 3 रनों से अपने हकदार शतक से चूक गए, लेकिन उनकी इस पारी ने मैच का रुख पूरी तरह से बदल दिया। उनके अलावा ध्रुव जुरेल ने भी 21 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्के की मदद से 50 रनों की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली।

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) और अन्य खिलाड़ियों के बेहतरीन पारियों के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। हैदराबाद की ओर से प्रफुल हिंगे ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके, लेकिन वे काफी महंगे साबित हुए।

IPL फ्रेंचाइजी की लॉटरी साबित हुए ये 4 खिलाड़ी, कम पैसों में दिया बड़ा रिजल्ट, इनके सामने करोड़ों के स्टार भी पड़े फीके

बड़े लक्ष्य के दबाव में बिखरी सनराइजर्स हैदराबाद

244 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

इसके बाद ट्रैविस हेड ने 17 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 11 गेंदों में 33 रनों की तेज पारी खेलकर उम्मीद जगाई, लेकिन राजस्थान के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर हैदराबाद को मैच में वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

मध्यक्रम में सलिल अरोड़ा ने 35 रन और नितीश कुमार रेड्डी ने 38 रनों का योगदान दिया, लेकिन यह प्रयास टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था।

बड़े लक्ष्य के दबाव में हैदराबाद की पूरी टीम 19.2 ओवरों में महज 196 रनों पर ऑलआउट हो गई। राजस्थान के गेंदबाजों ने सूझबूझ से गेंदबाजी करते हुए लगातार दबाव बनाए रखा।

IPL हिस्ट्री का एकमात्र खिलाड़ी, जिसने ओपनिंग से लेकर नंबर-11 तक की बल्लेबाजी, नाम बेहद चौंकाने वाला

जोफ्रा आर्चर का शानदार प्रदर्शन

राजस्थान रॉयल्स को फाइनल के करीब पहुंचाने में गेंदबाजों का भी अहम योगदान रहा। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अपनी रफ्तार का कहर बरपाते हुए 4 ओवर में 58 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।

इसके अलावा स्पिनर रवींद्र जडेजा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में केवल 21 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। सुशांत मिश्रा और नांद्रे बर्गर को भी 2-2 सफलताएं मिलीं।

गेंदबाजों के इस सटीक और धारदार प्रदर्शन के चलते हैदराबाद का कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर टिक नहीं सका। इस शानदार सामूहिक प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने मैच 47 रनों से जीतकर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है, वहीं हैदराबाद को इस हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

Tagged:

jofra archer RR vs SRH IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच

29 मई
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com