फाइनल मुकाबले के लिए सामने आई RCB की प्लेइंग-XI, साल्ट-कोहली ओपनर, नंबर-3-4-5 पर पड्डीकल, पाटीदार, डेविड
Published - 28 May 2026, 04:34 AM | Updated - 28 May 2026, 04:43 AM
आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। खासकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु समर्थक इस बार टीम को दूसरी बार ट्रॉफी उठाते देखने का सपना देख रहे हैं। पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाली RCB अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव करने के मूड में नजर नहीं आ रही है।
वेंकाटेश अय्यर और विराट कोहली की ओपनिंग जोड़ी से लेकर मिडिल ऑर्डर में देवदत्त पड्डीकल, रजत पाटीदार और टिम डेविड पर टीम की बड़ी उम्मीदें रहने वाली हैं। ऐसे में आइए जानते हैं फाइनल के लिए कैसी हो सकती है RCB की संभावित प्लेइंग-XI।
विराट कोहली के साथ वेंकटेश अय्यर करेंगे ओपनींग

RCB के लिए इस सीजन फिल साल्ट और विराट कोहली की जोड़ी ने कई मुकाबलों में शानदार शुरुआत दिलाई है। फिल साल्ट ने पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए विरोधी गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाया है।
वहीं विराट कोहली ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल करते हुए टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला है। हालांकि फिल साल्ट आखिरी मुकाबला में नहीं दिखेंगे क्योंकि वेंकटेश अपने लय में हैं, इस स्थिति में मैनेजमेंट टीम के साथ कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी।
फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में भी RCB इसी ओपनिंग जोड़ी के साथ उतर सकती है। वेंकटेश अय्यर रन बनाने की भूमिका निभाएंगे, जबकि कोहली एक छोर संभालकर लंबी पारी खेल सकते हैं।
पिछले मैच में भी दोनों बल्लेबाजों ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। यही कारण है कि टीम मैनेजमेंट इस सफल जोड़ी को बदलना नहीं चाहेगा।
पड्डीकल, पाटीदार और टिम डेविड पर RCB के मध्यक्रम की जिम्मेदारी
RCB का मिडिल ऑर्डर इस समय काफी संतुलित नजर आ रहा है। नंबर-3 पर देवदत्त पड्डीकल टीम को स्थिरता देने का काम करेंगे। पड्डीकल ने इस सीजन कई महत्वपूर्ण पारियां खेलकर अपनी उपयोगिता साबित की है।
वह स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं। नंबर-4 पर कप्तान रजत पाटीदार की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। पाटीदार ने इस पूरे सीजन शानदार कप्तानी के साथ बल्लेबाजी में भी निरंतर रन बनाए हैं।
बड़े मुकाबलों में दबाव झेलने की उनकी क्षमता RCB के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। वहीं नंबर-5 पर टिम डेविड टीम के फिनिशर की भूमिका निभाएंगे।
टिम डेविड अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। अगर फाइनल में मुकाबला आखिरी ओवर तक जाता है तो डेविड RCB के सबसे बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं।
गेंदबाजी में हेजलवुड और भुवनेश्वर संभालेंगे बागडोर
आरसीबी की गेंदबाजी इकाई भी इस समय शानदार फॉर्म में चल रही है। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने पिछले मुकाबले में शानदार लाइन और लेंथ से बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था। फाइनल में भी टीम को उनसे शुरुआती विकेट की उम्मीद रहेगी।
भुवनेश्वर कुमार अपनी स्विंग गेंदबाजी से पावरप्ले में विपक्षी टीम पर दबाव बनाने का काम करेंगे। वहीं रसिख सलिम दार डेथ ओवरों में अहम भूमिका निभा सकते हैं। स्पिन विभाग में क्रुणाल पांड्या टीम को संतुलन देंगे। वह बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने की क्षमता रखते हैं।
आरसीबी की संभावित प्लेइंग-XI: वेंकाटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पड्डीकल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, जैकब डफी, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलिम दार, जोश हेजलवुड।
Tagged:
RCB ipl 2026 finalऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर