IPL 2026 Qualifier 2: हैदराबाद को हराकर राजस्थान रॉयल्स पहुंची दूसरे क्वालीफायर में, गुजरात टाइटंस से होगी भिड़ंत जाने कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा मुकाबला

Published - 28 May 2026, 04:09 AM | Updated - 28 May 2026, 04:18 AM

IPL 2026 QUALIFIER 2

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को करारी शिकस्त देकर राजस्थान रॉयल्स ने दूसरे क्वालीफायर में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब फाइनल के टिकट के लिए राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइटंस से होने जा रहा है।

इस महामुकाबले को लेकर फैंस का रोमांच सातवें आसमान पर है। दोनों ही टीमें इस नॉकआउट मैच को जीतकर फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से भिड़ना चाहेंगी। आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी सारी जानकारी।

इस दिन और इतने बजे से खेला जाएगा IPL 2026 Qualifier 2

IPL TROPHY

IPL 2026 Qualifier 2 का यह नॉकआउट मुकाबला शुक्रवार, 29 मई 2026 को खेला जाना तय हुआ है। क्रिकेट फैंस इस रोमांचक मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। समय की बात करें तो यह मैच भारतीय समयानुसार शाम को 07:30 बजे से शुरू होगा,

जबकि इसका टॉस शाम 07:00 बजे किया जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है, जिसे जीतकर वे सीधे फाइनल का टिकट कटा सकती हैं।

न्यू चंडीगढ़ में होगा रोमांचक मुकाबला

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाला यह IPL 2026 Qualifier 2 मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यहाँ की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार साबित होती रही है।

एलिमिनेटर मैच में इसी मैदान पर राजस्थान ने विशाल स्कोर बनाकर जीत दर्ज की थी, इसलिए उनके हौसले बुलंद हैं। शाम के समय यहाँ ओस की हल्की भूमिका हो सकती है, जो टॉस जीतने वाली टीम के फैसले को प्रभावित करेगी।

टीम के लिए आई बुरी खबर, स्टार खिलाड़ी चोट के चलते होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से हुआ बाहर

यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्टिंग

अगर आप इस महामुकाबले का लुत्फ घर बैठे उठाना चाहते हैं, तो टीवी पर इसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध होगी।

इस हाई-वोल्टेज IPL 2026 Qualifier 2 मैच में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस और संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स के बीच एक बेहद कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है।

RR से मिली हार के बाद भावुक हुए Pat Cummins, वैभव सूर्यवंशी पर भड़ास निकालते हुए कह दी बड़ी बात

Tagged:

GT vs RR IPL 2026 QUALIFIER 2
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

गुजरात टाईटंस और राजस्तान रॉयल्स

इंग्लैंड
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com