मुंबई इंडियंस से बंद होगा हार्दिक पांड्या का हुक्का-पानी! अब इस टीम के लिए आ सकते हैं खेलते नजर

Published - 28 May 2026, 11:51 AM | Updated - 28 May 2026, 12:04 PM

Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को लेकर इस समय क्रिकेट जगत में एक बहुत बड़ा भूचाल आ गया है। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, जिसके बाद से ही टीम में बड़े बदलावों की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।

ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो कप्तान हार्दिक पांड्या और मुंबई फ्रेंचाइजी के रास्ते अब हमेशा के लिए अलग होने जा रहे हैं। सोशल मीडिया गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि मुंबई इंडियंस में अब हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का दौर खत्म हो चुका है और अगले साल वो किसी एकदम नई जर्सी में नजर आने वाले हैं।

Hardik Pandya का मुंबई इंडियंस से जाना लगभग कन्फर्म?

Hp

आईपीएल 2026 का सीजन मुंबई इंडियंस के फैंस और मैनेजमेंट के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा। जो टीम पांच बार ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है, वह इस साल अंक तालिका में सीधे 9वें पायदान पर जा गिरी।

पूरे सीजन में मुंबई सिर्फ 4 मैच जीत पाई और 10 मुकाबलों में उसे करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद से ही कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी और उनके खेल को लेकर लगातार तीखे सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

खबरों के मुताबिक, अगर सब कुछ तय प्लान के हिसाब से चला तो अगले सीजन में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं रहेंगे। बताया जा रहा है कि फ्रेंचाइजी और खिलाड़ी, दोनों ही अब इस रिश्ते को आगे खींचने के मूड में नहीं हैं।

अंदरूनी सूत्रों का तो यहाँ तक कहना है कि यह बात अंदर ही अंदर पूरी तरह पक्की हो चुकी है, बस सही वक्त पर इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है। मुंबई इंडियंस हार्दिक से आगे बढ़कर सोचने का विचार कर रही है।

IPL 2026 Qualifier 2: हैदराबाद को हराकर राजस्थान रॉयल्स पहुंची दूसरे क्वालीफायर में, गुजरात टाइटंस से होगी भिड़ंत जाने कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा मुकाबला

तीन आईपीएल टीमें रेस में शामिल

जैसे ही बाजार में यह खबर फैली कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) मुंबई का साथ छोड़ रहे हैं, वैसे ही आईपीएल की बाकी टीमों के बीच उन्हें अपनी तरफ खींचने की होड़ मच गई है।

भले ही पिछला सीजन खराब रहा हो, लेकिन हार्दिक की काबिलियत से हर कोई वाकिफ है। उन्होंने अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को पहले ही साल चैंपियन बनाया था।

यही वजह है कि आईपीएल की तीन बड़ी फ्रेंचाइजियों ने हार्दिक को अपने पाले में लाने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। अब हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का किसी दूसरी टीम का दामन थामना महज कुछ समय की बात रह गया है।

जो तीन टीमें उन्हें अप्रोच कर रही हैं, वो हार्दिक को सिर्फ एक मैच-विनर ऑलराउंडर के तौर पर ही नहीं देख रहीं, बल्कि उनके दिमाग में हार्दिक को टीम का नया लीडर बनाने का प्लान भी चल रहा है।

3 कारण, क्यों Vaibhav Sooryavanshi को जरुर मिलना चाहिए आयरलैंड सीरीज में मौका, इन बड़ी वजह से जगह करते डिजर्व

चेन्नई सुपर किंग्स सबसे आगे, क्या सच में जाएंगे?

इस पूरी रेस में जो टीम बाकी सबको पछाड़कर सबसे आगे निकल गई है, वह है चेन्नई सुपर किंग्स। सामने आ रही जानकारियों के अनुसार, सीएसके के आला अधिकारियों और हार्दिक पांड्या के बीच

अगले सीजन के रोडमैप को लेकर काफी लंबी बातचीत हो चुकी है। इस समय चेन्नई सुपर किंग्स हार्दिक को साइन करने की दौड़ में सबसे आगे चल रही है और बाजी मारती हुई दिख रही है।

वैसे भी, सोशल मीडिया पर हार्दिक की कुछ पुरानी तस्वीरों और पोस्ट को देखकर फैंस पहले ही अंदाजा लगा रहे थे कि वो चेन्नई की कमान संभालते देखे जा सकते हैं।

सीएसके का इतिहास रहा है कि वो हमेशा अनुभवी और मैच पलटने वाले ऑलराउंडर्स पर भरोसा जताती है। धोनी के बाद टीम को एक दमदार भारतीय कप्तान की भी तलाश है, जिसमें ऋतुराज फिलहाल उतने सफल नजर नहीं आए हैं।

ऐसे में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से बेहतर विकल्प उन्हें शायद ही मिले। अगर यह डील फाइनल होती है, तो यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा धमाका होगा।

Tagged:

hardik pandya Mumbai Indians csk IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

इंग्लैंड

2008 में
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com