RR Playing XI: वैभव, जुरेल, जोफ्रा, जडेजा.... गुजरात के खिलाफ कुछ ऐसी हो सकती है राजस्थान की अंतिम एकादश
Table of Contents
RR : आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर क्वालीफायर 2 में अपनी जगह पक्की कर ली।
पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स (RR) ने वैभव सूर्यवंशी की 29 गेंदों पर खेली गई तूफानी 97 रन की पारी की बदौलत 8 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी पूरी तरह संघर्ष करती नजर आई और टीम 19.2 ओवर में 196 रन पर सिमट गई।
अब क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। यह मुकाबला 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इस बड़े मैच के लिए राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग XI भी सामने आ गई है। आइए जानते हैं किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।
वैभव और जायसवाल करेंगे ओपनिंग
क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। दोनों बल्लेबाज़ इस सीजन शानदार फॉर्म में रहे हैं और टीम को तेज शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक खेले 15 मुकाबलों में 242.86 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 680 रन बनाए हैं।
इस दौरान उनके बल्ले से चार अर्धशतक और एक शतक भी निकले हैं। शानदार बल्लेबाज़ी के दम पर वह इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं।
वहीं, यशस्वी जायसवाल ने भी लगातार आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए राजस्थान को मजबूत शुरुआत दिलाई है। ऐसे में गुजरात के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले में टीम को एक बार फिर इस ओपनिंग जोड़ी से बड़ी उम्मीदें होंगी।
मिडिल ऑर्डर में नजर आएंगे ये बल्लेबाज़
गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स (RR) का मिडिल ऑर्डर काफी मजबूत नजर आ रहा है। विकेटकीपर बल्लेबाज़ ध्रुव जुरेल नंबर तीन पर टीम के लिए अहम भूमिका निभाते नज़र आएंगे।
इस सीजन में जुरेल शानदार फॉर्म में नज़र आये और कई मौकों पर तेज रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया है। उन्होंने 15 मैचों में 155.35 के शानदार स्ट्राइक रेट से 508 रन बनाए हैं, जिसमें छह अर्धशतक शामिल हैं।
उनके बाद कप्तान रियान पराग बल्लेबाज़ी करते नज़र आएंगे। पराग ने इस सीजन अपनी कप्तानी और बल्लेबाज़ी से शानदार प्रभाव छोड़ा है। मिडिल ऑर्डर में वह टीम की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरे हैं और इस अहम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को उनसे एक बड़ी और मैच जिताऊ पारी की उम्मीद होगी।
इसके अलावा डोनोवन फरेरा और दासुन शनाका जैसे विस्फोटक बल्लेबाज़ भी टीम को मजबूती देंगे। दोनों खिलाड़ी बड़े शॉट लगाने की क्षमता रखते हैं और डेथ ओवर्स में तेजी से रन बनाने में माहिर हैं।
वहीं अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं। जडेजा अपनी उपयोगी बल्लेबाज़ी और अनुभव से मैच का रुख बदलने का दम रखते हैं। ऐसे में राजस्थान का मिडिल ऑर्डर गुजरात के गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।
इस गेंदबाज़ी आक्रमण के साथ उतरेगी राजस्थान
गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स (RR) की गेंदबाज़ी यूनिट काफी मजबूत नजर आ रही है। टीम की तेज गेंदबाज़ी आक्रमण की अगुवाई अनुभवी तेज गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर करेंगे।
आर्चर ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक 15 मैचों में 24 विकेट हासिल किए हैं। वह इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की सूची में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।
उनके अलावा नांद्रे बर्गर भी तेज गेंदबाजी विभाग में अहम भूमिका निभाते नज़र आएंगे। वहीं युवा गेंदबाज़ यश राज पुंजा और बृजेश शर्मा टीम को अतिरिक्त मजबूती देंगे।
राजस्थान के गेंदबाज़ों ने पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन किया है और बड़े मुकाबलों में टीम को सफलता दिलाई है। ऐसे में गुजरात के खिलाफ इस अहम मैच में भी टीम को अपने गेंदबाजों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
क्वालीफ़ायर 2 में राजस्थान रॉयल्स (RR) का संभावित प्लेइंग XI :
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा