पैट कमिंस नहीं, IPL 2027 में ये खिलाड़ी होगा SRH का कप्तान! काव्या मारन सौंपेगी टीम की कमान

Published - 29 May 2026, 08:54 AM | Updated - 29 May 2026, 08:55 AM

SRH

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सफर खत्म हो चुका है। प्लेऑफ के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने SRH को 47 रनों से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। पूरे सीजन टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा, जिसके बाद अब फ्रेंचाइजी के अंदर बड़े बदलावों की चर्चा तेज हो गई है।

सबसे ज्यादा चर्चा टीम की कप्तानी को लेकर हो रही है। माना जा रहा है कि सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन टीम में नए नेतृत्व की शुरुआत कर सकती हैं और आगामी आईपीएल 2027 में पैट कमिंस की जगह इस खिलाड़ी को टीम की कमान सौंपी जा सकती है। आइए जानते हैं कौन होगा टीम का नया कप्तान ?

आईपीएल 2027 में इस खिलाड़ी को मिलेगी SRH की कमान

Ishan Kishan should continue leading SRH even after Pat Cummins returns: Bangar - The Tribune

आईपीएल 2027 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रेंचाइजी अगले सीजन पैट कमिंस की जगह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को टीम की कमान सौंप सकती है। ईशान ने पिछले कुछ समय में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और मैदान पर शानदार ऊर्जा से सभी को प्रभावित किया है, जिसके चलते काव्या मारन उन्हें अगले सीजन में कप्तानी सौप सकती हैं।

ईशान किशन ने इस सीजन में कुछ मैचों में की कप्तानी

आईपीएल 2026 में पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन ने 3 मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की कप्तानी संभाली थी। उनकी कप्तानी में टीम ने 2 मैचों में जीत दर्ज की, जबकि 1 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। ईशान ने अपनी आक्रामक कप्तानी और शानदार फैसलों से काफी प्रभावित किया, जिसके बाद उन्हें भविष्य के कप्तान के रूप में देखा जा रहा है।

आईपीएल 2026 में ईशान किशन का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में ईशान किशन ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 15 मुकाबलों में 602 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 40.13 और स्ट्राइक रेट 182.42 रहा। इस दौरान ईशान ने 6 अर्धशतक लगाए और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 91 रन रहा। इसके अलावा उन्होंने पूरे सीजन में 60 चौके और 32 छक्के भी जड़े। इस सीजन में SRH की ओर से वह दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।

अभिषेक शर्मा होंगे उपकप्तान

ईशान किशन के साथ-साथ युवा स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को भी सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2027 में अभिषेक शर्मा टीम के उपकप्तान बनाए जा सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में अभिषेक ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और मैच जिताने वाले प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। साथ ही मैदान पर उनका आक्रामक रवैया और खिलाड़ियों के साथ बेहतर तालमेल उन्हें नेतृत्व के लिए मजबूत दावेदार बनाता है।

ये भी पढ़े : "उसकी जरुरत नहीं थी...." एलिमिनेटर मैच में SRH को मिली हार से भड़का अश्विन का गुस्सा, ईशान किशन को लगा डाली जमकर फटकार

Tagged:

ISHAN KISHAN pat cummins SRH cricket news IPL 2027
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

पैट कमिंस

RR
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com