"उसकी जरुरत नहीं थी...." एलिमिनेटर मैच में SRH को मिली हार से भड़का अश्विन का गुस्सा, ईशान किशन को लगा डाली जमकर फटकार

Published - 28 May 2026, 06:18 PM | Updated - 28 May 2026, 06:28 PM

ISHAN KISHAN

Ishan Kishan: आईपीएल के नॉकआउट मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को राजस्थान रॉयल्स से मिली करारी शिकस्त के बाद टीम के बल्लेबाजों पर सवाल उठने लगे हैं। भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हैदराबाद की इस खराब बल्लेबाजी को देखकर काफी गुस्से में हैं।

उन्होंने खासतौर पर स्टार बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) और ट्रेविस हेड के शॉट सिलेक्शन की कड़ी आलोचना की है। अश्विन का मानना है कि हैदराबाद की टीम इस बड़े मैच को बेहद आसानी से जीत सकती थी, लेकिन बल्लेबाजों ने गैर-जिम्मेदाराना खेल दिखाकर पूरा मैच गंवा दिया।

Ishan Kishan का वो शॉट बिल्कुल गैर-जरूरी था

ISHAN KISHAN

रविचंद्रन अश्विन ने सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी पर बात करते हुए कहा कि टीम ने रन चेज की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी।

हैदराबाद ने शुरुआती दो ओवरों में ही 32 से 34 रन बोर्ड पर लगा दिए थे और तीन ओवर खत्म होने तक स्कोर लगभग 50 रन तक पहुंच चुका था।

अश्विन ने कहा कि जब टीम इतने अच्छे मोमेंटम में थी, तब ईशान किशन (Ishan Kishan) को वह शॉट खेलने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं थी। उन्होंने अपना विकेट तोहफे में दे दिया। इतने बड़े और महत्वपूर्ण मैच में ऐसा शॉट खेलने का कोई मतलब नहीं बनता था, यह बेहद खराब शॉट था।

टी20 में टीम इंडिया को मिलेगा नया कप्तान! सूर्याकुमार यादव के बाद इस खिलाड़ी को सौंपी जा सकती है जिम्मेदारी

ट्रेविस हेड रहे फ्लॉप, पूरे सीजन में नहीं किया कोई कमाल

ईशान किशन (Ishan Kishan) के अलावा अश्विन के निशाने पर ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड भी रहे। हेड इस पूरे सीजन में रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे हैं।

अश्विन ने मैनेजमेंट को सलाह देते हुए कहा कि टीम प्रबंधन को अब ट्रेविस हेड के बारे में गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। उन्हें मैदान पर और अधिक जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करनी चाहिए थी।

अश्विन ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस तरह से हेड आउट हुए, उस तरह के खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौटने का कोई तुक नहीं बनता था।

IPL 2027 में इस रोल में नजर आएंगें MS Dhoni! CSK को छठा खिताब दिलाने का प्लान तैयार

नीतीश कुमार रेड्डी ने जगाई थी उम्मीद

अश्विन ने आगे विश्लेषण करते हुए कहा कि मैच पूरी तरह से हैदराबाद के हाथ से नहीं निकला था। जब तक क्रीज पर नीतीश कुमार रेड्डी मौजूद थे और 14वां ओवर चल रहा था, तब तक SRH की टीम मुकाबले में बनी हुई थी।

लेकिन समस्या यह रही कि टीम लगातार अंतराल पर अपने विकेट गंवाती रही। अश्विन के मुताबिक, यदि आप लगातार विकेट खोते रहेंगे, तो इतने बड़े लक्ष्य का पीछा कभी नहीं कर पाएंगे।

अगर हैदराबाद के बल्लेबाज थोड़ा दिमाग का इस्तेमाल करते और ठंडे दिमाग से खेलते, तो यह मैच उनकी झोली में होता। सच कहें तो यह SRH की तरफ से बेहद निराशाजनक बल्लेबाजी प्रदर्शन था। आगे 29 मई को राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस के साथ अगला मुकाबला खेलना है।

Tagged:

ISHAN KISHAN Ravichandran Ashwin IPL 2026 SRH vs RR Eliminator
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

राजस्थान रॉयल्स

इंग्लैंड को
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com