IPL 2027 में इस रोल में नजर आएंगें MS Dhoni! CSK को छठा खिताब दिलाने का प्लान तैयार

Published - 28 May 2026, 04:13 PM | Updated - 28 May 2026, 04:20 PM

MS Dhoni

MS Dhoni: आईपीएल 2026 में एमएस धोनी (MS Dhoni) एक भी मैच खेलते हुए दिखाई नहीं दिए. वह प्रैक्टिस मैच में चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो गए थे. वह एक भी मैच में नहीं खेले हैं. हालांकि, वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में मैदान पर जरूर उतरे थे.

अब खबर आ रही है कि धोनी IPL 2027 में नई रोल में दिखाई दे सकते हैं. वह चेन्नई सुपर किंग्स को छठा खिताब जीताना चाहते हैं, ऐसे में वह मैनेजमेंट के साथ मिलकर नई रणनीति पर काम कर रहे हैं.

CSK के लिए नई भूमिका अदा करेंगे MS Dhoni?

Ms Dhoni

आईपीएल 2026 में एमएस धोनी (MS Dhoni) मेंटॉर या कोच की भूमिका निभा सकते हैं. इस बात की ओर इशारा खुद फ्रेंचाइजी के सीईओ कासी विश्वनाथन ने भी किया है.

उन्होंने रेव स्पोर्ट्स संग बातचीत के दौरान कहा कि, हम एम एस धोनी को किसी भी तरह अपने साथ रखना चाहेंगे. फिर वो चाहे खिलाड़ी, कोच या मेंटॉर के रूप में भी क्यों ना हो, लेकिन आखिरी फैसला धोनी का ही होगा. कासी विश्वनाथन ने कहा,

"हम उन्हें सीएसके में हमेशा के लिए किसी भी क्षमता में रखना चाहेंगे- चाहें वो खिलाड़ी, कोच या मेंटॉर के रूप में हों. जो भी होगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि वह क्या फैसला करते हैं. हर फैसला उनके ऊपर निर्भर है."

हालांकि, एमएस धोनी ने अभी आईपीएल से संन्याल का ऐलान नहीं किया है. लेकिन उनकी फिटनेस और बढ़ती उम्र के बाद चर्चा है कि धोनी अगले साल आईपीएल में नहीं खेलेंगे. लेकिन यह देखने दिलचस्प होगा कि वह किस रोल में CSK के साथ जुड़े रहते हैं.

सीजन की शुरूआत में चोटिल हुए धोनी

बता दें कि IPL 2026 के आगाज से ठीक पहले धोनी (MS Dhoni) को प्रैक्टिस मैच के दौरान पिंडली में खिंचाव की समस्या हुई थी. जिसकी वजह से उन्हें कुछ हफ्तों के लिए टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा.

हालांकि, पूरा सीजन बीतने के बाद भी थाला रिकवरी नहीं कर पाए, और इसी वजह से उन्होंने एक मैच भी नहीं खेला.

लेकिन आखिरी वह सीजन में चेन्नई के होम ग्राउंड पर फैंस का अभिवादन करने के लिए आए. हालांकि, माही ने यह मुकाबला नहीं खेला. लेकिन वह आखिरी होम मैच में टीम की परंपरा को निभाते हुए CSK समर्थकों का धन्यवाद करने के लिए लौटे.

IPL 2026 खत्म होते ही ये 5 फ्रेंचाइजियां उठाएंगी बड़ा कदम! अगले सीजन के लिए बदल देंगी कप्तान

CSK का IPL 2026 में प्रर्दशन

वहीं, धोनी (MS Dhoni) के बिना आईपीएल 2026 में चेन्नई का प्रर्दशन बेहद निराशाजक रहा. टीम ने ऋतुरात गायकवाड़ की कप्तानी में इस सीजन कुल 14 मैच खेले, जिनमें 6 में जीत दर्ज की. जबकि, 8 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. लिहाजा, इसकी कीमत CSK प्लेऑफ से बाहर होकर चुकानी पड़ी.

चेन्नई ने सीजन की शुरूआत में लगातार कई मैच हारे. लेकिन टूर्नामेंट की बीच में कई मुकाबले जीतकर शानदार कमबैक किया. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

इन 4 स्टार खिलाड़ियों को रिटेन नहीं करेंगी फ्रेंचाइजियां! IPL 2027 से पहले होगा बड़ा फैसला

Tagged:

MS Dhoni csk IPL 2027
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com