इन 4 स्टार खिलाड़ियों को रिटेन नहीं करेंगी फ्रेंचाइजियां! IPL 2027 से पहले होगा बड़ा फैसला
Published - 28 May 2026, 03:27 PM | Updated - 28 May 2026, 03:30 PM
आईपीएल का रोमांच हर सीजन के साथ बढ़ता ही जा रहा है। IPL 2026 के आखिरी पड़ाव पर पहुंचने के बाद अब सभी फ्रेंचाइजियों ने अगले सीजन यानी IPL 2027 की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
अगले सीजन से पहले होने वाले मिनी ऑक्शन और खिलाड़ियों के रिलीज को लेकर कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार कई बड़े और दिग्गज खिलाड़ियों पर गाज गिर सकती है। खराब फॉर्म और महंगे प्राइस टैग के कारण फ्रेंचाइजियां इन 4 स्टार खिलाड़ियों को रिलीज करने का मन बना चुकी हैं।
अजिंक्य रहाणे IPL 2027 में कप्तानी से हट सकते हैं

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान अजिंक्य रहाणे के लिए यह सीजन बेहद निराशाजनक रहा। टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा जताते हुए टीम की कमान सौंपी थी, लेकिन वह मोर्चे से लीड करने में पूरी तरह नाकाम रहे।
बल्ले से भी रहाणे का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा। लगातार खराब प्रदर्शन के बाद अब केकेआर मैनेजमेंट IPL 2027 से पहले रहाणे को रिलीज करने की पूरी तैयारी में है। टीम उनकी जगह रिंकू सिंह या फिर किसी युवा खिलाड़ी को कप्तान बनाने पर विचार कर सकती है।
ट्रेंट बोल्ट मुंबई इंडियंस के लिए बने सिरदर्दी
मुंबई इंडियंस ने तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को एक बड़ी रकम में अपनी टीम के साथ जोड़ा था। शुरुआती सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बोल्ट के लिए यह साल बिल्कुल भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।
उन्होंने खेले मैचों में बेहद खराब इकॉनमी से रन लुटाए और विकेट लेने के लिए भी तरसते नजर आए। मुंबई की टीम इस बार अंक तालिका में निचले पायदान पर रही थी। टीम में बड़े बदलाव की कड़ी में मुंबई इंडियंस IPL 2027 की नीलामी से पहले बोल्ट को रिलीज कर सकती है।
मुंबई इंडियंस से बाहर हो सकते हैं हार्दिक पांड्या
इस लिस्ट में तीसरा बड़ा नाम हार्दिक पांड्या का सामने आ रहा है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और टीम प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई। ना तो उनकी कप्तानी चली और ना ही उनका बल्ला जलवा दिखा सका।
उनके इस खराब फॉर्म और मैदान पर लगातार हो रहे विवादों के बाद मुंबई इंडियंस की टीम मैनेजमेंट बड़ा फैसला ले सकती है। माना जा रहा है कि IPL 2027 से पहले मुंबई की टीम उन्हें रिलीज कर किसी नए कप्तान की तलाश करेगी।
ऋषभ पंत को भी रिलीज कर सकती है लखनऊ सुपर जायंट्स
चौथा बड़ा झटका लखनऊ सुपर जायंट्स के फैंस को लग सकता है, जहां विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को रिलीज करने की चर्चा तेज है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स वापस जा सकते हैं।
लखनऊ ने भारी-भरकम रकम देकर पंत को अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन वह टीम को चैंपियन बनाने में असफल रहे साथ ही अंक तालिका में 10वें पायदान पर आईपीएल 2026 को समाप्त किया।
लगातार बढ़ते प्राइस टैग और टीम के कॉम्बिनेशन को बेहतर करने के लिए फ्रेंचाइजी बड़ा कदम उठा सकती है। लखनऊ की टीम IPL 2027 के मेगा ऑक्शन से पहले पंत को रिलीज कर अपने पर्स की रकम बढ़ाना चाहती है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर