GT vs RR Qualifier-2 Pitch Report: मुल्लांपुर की पिच पर किसका होगा राज? बल्लेबाज मचाएंगें तबाही या गेंदबाज बिखेरेंगें जलवा, जानिए पिच का मिजाज

Published - 28 May 2026, 10:00 AM | Updated - 28 May 2026, 10:53 AM

GT vs RR Qualifier-2 Pitch Report

GT vs RR Qualifier-2 Pitch Report: आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर गुजरात और राजस्थान के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों की टक्कर 29 मई शुक्रवार को महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगी. मैच की शुरूआत शाम 7:30 बजे से होगी, जबकि टॉस 7 बजे किया जाएगा.

वहीं, मैच से पहले गुजरात और राजस्थान (GT vs RR Qualifier-2 Pitch Report) दोनों ही टीमें अपनी मजबूत प्लेइंग को लेकर कमर कस चुकी है. अब देखना यह है कि आखिर फाइनल में कौन अपनी जगह बनाता है. लेकिन हार-जीत का फैसला काफी हद तक मुल्लांपुर की पिच पर भी निर्भर होगा. चलिए तो जान लेते हैं कि क्या कहते हैं पिच के आंकड़ें.

GT vs RR Qualifier-2 Pitch Report: बल्लेबाज या गेंदबाज किस का होगा दबदबा?

GT vs RR

न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां पर गेंद अच्छें बाउंस और पेस के साथ बल्ले पर लगती है. जिस कारण बैटर्स के लिए बड़े शॉट्स खेल पाना आसान हो जाता है. लेकिन तेज गेंदबाज भी इस पिच पर घातक साबित बो सकते हैं. वहीं, बीच के ओवरों में स्पिनर्स को पिच काफी मदद करती है.

मैदान की बाउंड्री छोटी है. जिस कारण यहां अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. अगर गुजरात और राजस्थान (GT vs RR Qualifier-2 Pitch Report) जैसे हाई वोल्टेज मुकाबले में हाई स्कोर बनता है तो इसमें हैरानी की बात नहीं होगी.

मुल्लांपुर की पिच के IPL आंकड़ें:

खेले गए मैच - 16

पहले बैटिंग करके जीते गए मैच - 8

पहले बॉलिंग करके जीते गए मैच - 8

टॉस जीतकर जीते गए मैच - 10

टॉस हारकर जीते गए मैच - 6

बिना किसी नतीजे वाले मैच - 0

सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी - 103 प्रियांश आर्य (पंजाब किंग्स) 08/04/2025 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग - 4/28 Y S चहल (पंजाब किंग्स) 15/04/2025 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का

सबसे बड़ा स्कोर - 254/7 (पंजाब किंग्स) 19/04/2026 बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का

सबसे कम स्कोर - 95 (कोलकाता नाइट राइडर्स) 15/04/2025 बनाम पंजाब किंग्स

सबसे बड़ा सफल रन चेज़ - 223/4 (पंजाब किंग्स) 11/04/2026 बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

प्रति विकेट औसत रन- 26.54

प्रति ओवर औसत रन - 9.43

पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर - 184.88

फाइनल मुकाबले के लिए सामने आई RCB की प्लेइंग-XI, साल्ट-कोहली ओपनर, नंबर-3-4-5 पर पड्डीकल, पाटीदार, डेविड

मुल्लांपुर पिच पर डिफेंड करना आसान

मुल्लांपुर की पिच पर अब तक टोटल 16 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें पहले बैटिंग करके जीते गए मैचों की संख्या - 8 है. जबकि, पहले बॉलिंग करके जीते गए मैच भी समान हैं. यहां की पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर अक्सर 170 से 212 रन के बीच रहता है।

हालांकि, मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में डिफेंड करना आसान होता है. ऐसे में कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का चयन कर सकते हैं.

3 कारण, क्यों Vaibhav Sooryavanshi को जरुर मिलना चाहिए आयरलैंड सीरीज में मौका, इन बड़ी वजह से जगह करते डिजर्व

Tagged:

Gujrat Titans GT vs RR IPL 2026 GT vs RR Qualifier-2 Pitch Report
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com